Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

मुलायम सिंह यादव के साथ अखिलेश यादव पहुंचे मैनपुरी, बोले, कहीं नहीं हो रहा कोई नया काम

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh, SP, Mulayam Singh Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैनपुरी , 14 Apr 2022

Last updated on: Apr 14, 2022, 00:00 IST

विधानसभा और विधान परिषद में मिली हार के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कहीं कुछ नया काम नहीं हो रहा। जनता की बुनियादी समस्याएं जस की तस हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इसके बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि कहीं कोई नया काम नहीं हो रहा है। मैनपुरी में कोई नया काम नहीं हो रहा।अखिलेश ने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 

देश में हर धर्म को माना जाता है। लेकिन हमारे लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। नौजवानों की जिम्मेदारी है कि देश को आगे ले जाएं। बाबा साहब ने हमारे संविधान का निर्माण किया। संविधान से हमें वोट का अधिकार मिला। लेकिन कुछ लोग लोकतंत्र को खत्म कर रहा है। लोगों को बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि कुछ लोग संविधान को खतरा पैदा कर रहे हैं। वोट के अधिकार को छीन रहे हैं। गरीबी अमीरी की खाई पैदा हो रही है। जो रास्ता अंग्रेजों ने बनाया था, आज राज्य को उसी रास्ते पर ले जाया जा रहा है। लोगों को बांटा जा रहा है। 

लोकतंत्र बचा रहे इसके लिए प्रयास करने होंगे। हमें मिलकर संविधान बचाना है। सपा मुखिया ने कहा कि जनता ने हमें जिता दिया, ऐसा जनसमर्थन पूरे प्रदेश में उन्होंने कभी नहीं देखा। लेकिन क्या हुआ सब जानते हैं। पंचायत चुनाव, एमएलसी चुनाव में अराजकता हुई, लूट हुई। सरकार ने अन्याय शुरू कर दिया है। लोगों पर मुकदमे लग रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें समाज के साथ उन लोगों से लड़ना है जो लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं।

सरकार कोई नया काम नहीं कर रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैनपुरी की जनता के साथ रहना है। अगली बार बूथ एजेंटों के साथ संवाद होगा। पार्टी में सभी बूथ एजेंटों का सम्मान होगा। हमें नेताजी का आशीर्वाद मिला है। इस आशीर्वाद से ही हम आगे बढ़ेंगे। मुलायम सिंह यादव मैनपुरी के सांसद हैं। जबकि अखिलेश यादव करहल से विधायक हैं। सपा प्रमुख ने इस बार करहल से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh , SP , Mulayam Singh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD