Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर आप को भाजपा का झटका, आम आदमी पार्टी समर्थक 70 लोग भाजपा में शामिलः ताहिल शर्मा दीपक चनारथल पंजाब के 50 शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल सी जी सी झंजेडी कैंपस में स्मार्ट जीवन और सफलता की रणनीतियों पर एक गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर 20 डी, चंडीगढ़ में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन बेला फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों की स्वर्ण मंदिर यात्रा अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2021 की अध्यक्षता की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Himachal Excellence Awards 2021, Divya Himachal Excellence Awards, Divya Himachal Media Group, Bhanu Dhamija
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 13 Apr 2022

दिव्य हिमाचल समाचार पत्र अपनी तथ्यात्मक, निडर और निष्पक्ष रिपोर्टिंग से राज्य के पाठकों के बीच अपने लिए एक जगह बनाने के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का सराहनीय काम भी कर रहा है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर उपलब्धि हासिल कर सकें। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत सायं कांगड़ा के निकट डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा के सभागार में दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2021 की अध्यक्षता करते हुए कही।मुख्यमंत्री ने हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2021 के विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि दिव्य हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्ड का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली राज्य की प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह दूसरों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि दिव्य हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए, प्रदेश का पहला दैनिक समाचारपत्र है। उन्होंने कहा कि 1997 में अस्तित्व में आने के बाद से, लगभग 25 वर्षों की छोटी अवधि के भीतर, दिव्य हिमाचल राज्य के प्रमुख समाचार पत्र के रूप में उभरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मीडिया ग्रुप ने खुद को खबरों तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया है। इस समाचार पत्र ने राज्य सरकार की कमियों को उजागर कर सरकार की भी मदद की है, ताकि वह सुधारात्मक कदम उठा सके और बेहतर प्रदर्शन कर राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर सके। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को जागरुक करने में समाचार पत्र की भूमिका की भी सराहना की।उन्होंने कहा कि राज्य में मीडिया स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है और यही लोकतंत्र की खूबसूरती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य में मीडिया को पूरी स्वतंत्रता के साथ काम करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि समाज को जागरुक करने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता के लिए दिव्य हिमाचल राहत कोष की स्थापना के लिए भी मीडिया ग्रुप की सराहना की।इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भानु धमिजा, प्रधान संपादक अनिल सोनी, विधायक अरुण कुमार और विशाल नेहरिया, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, पुुलिस अधीक्षक डॉ. कुशाल चंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।                                  

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Himachal Excellence Awards 2021 , Divya Himachal Excellence Awards , Divya Himachal Media Group , Bhanu Dhamija

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD