Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल

 

मियामी ओपन : स्विएटेक ने ओसाका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

Sports News, Tennis, Tennis Player, Swiatek, Miami Open, Osaka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मियामी , 01 Apr 2022

Last updated on: Apr 01, 2022, 00:00 IST

मियामी ओपन फाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को पोलिश टेनिस स्टार इगा स्विएटेक ने संयुक्त राज्य अमेरिका की जेसिका पेगुला को 6-2, 7-5 से हराकर अपना 16वां मैच जीत लिया। सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 होने वाली स्विएटेक अपने पहले मियामी ओपन फाइनल में है और उसका लगातार तीसरा डब्ल्यूटीए 1000 फाइनल है। 20 वर्षीय खिलाड़ी को मियामी ओपन में एकल में शेष रहने वाले अंतिम अमेरिकी नंबर 16 सीड पेगुला को मात देने के लिए एक घंटे 48 मिनट का समय लगा। स्विएटेक अब खिताब के लिए रोमांचक मुकाबले में जापान की पूर्व विश्व नंबर एक नाओमी ओसाका से भिड़ेगी। ओसाका ने पहली बार किसी टूर-लेवल इवेंट में स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिक को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया।

स्विएटेक ने बताया, "आज का मैच अच्छा रहा, मुझे लगता है कि मैं अब थोड़ा आराम कर सकती हूं, क्योंकि यह वास्तव में एक रोमांचक मैच था,जिसमें मैंने अपना शत प्रतिशत दिया।" इससे पहले, ओसाका ने स्विएटेक को 2019 टोरंटो में 16 के राउंड में 7-6 (4), 6-4 से हराया था। स्विएटेक उस हार का बदला लेना चाहेगी और वह यह मैच जीत जाती है तो इंडियन वेल्स और मियामी दोनों में खिताब जीतने वाली चौथी खिलाड़ी बन जाएगी। इसके बाद वह जर्मनी की स्टेफी ग्राफ (1994 और 1996), बेल्जियम की किम क्लिजस्टर्स (2005) और बेलारूसी विक्टोरिया अजारेंका (2016) के साथ उस एलीट ग्रुप में शामिल होंगी।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Swiatek , Miami Open , Osaka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD