Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

मप्र में कमल नाथ की अगुवाई में महंगाई मुक्त भारत का नारा बुलंद

Kamal Nath, Indian National Congress, Kamal Nath, Senior Congress, Protest, Agitation, Demonstration, Strike
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 31 Mar 2022

Last updated on: Mar 31, 2022, 00:00 IST

मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आह्वान पर महंगाई मुक्त भारत अभियान का शंखनाद किया गया। राज्य में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ की अगुवाई में महंगाई से मुक्ति का नारा बुलंद किया गया। कमल नाथ ने बढ़ती महंगाई की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी से कर डाली। राजधानी के श्यामला हिल्स पर अभियान की अगुवाई करते हुए कमलनाथ ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई से हर वर्ग परेशान है, किसान खाद-बीज की बढ़ती कीमतों से परेशान है, घरेलू उपभोक्ता महंगी बिजली से परेशान है, छोटा व्यापारी से लेकर आम गृहणी भी परेशान है। देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था चौपट हो चली है, आर्थिक गतिविधि चौपट होती जा रही है। कमल नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि शिवराज ने बढ़ती महंगाई को लेकर घोषणा की थी कि महंगाई के विरोध में साइकिल से मंत्रालय जाएंगे। मैं उनसे कहना चाहता हूं वह कब सच्चाई का सामना करेंगे, कब साइकिल से मंत्रालय जाएंगे। 

आज एक तरफ जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें रोज झूठे आश्वासन और झूठी घोषणाओं से गुमराह किया जा रहा है। कमल नाथ ने आरोप लगाया कि शिवराज ने तो झूठी घोषणा और झूठे आश्वासन की फैक्ट्री खोल ली है, झूठ का कारखाना खोल लिया है, उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं। जब-जब पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस का भाव बढ़ता है तो हर वर्ग उससे प्रभावित होता है। खाद्य पदार्थ, सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, इन बढ़े हुए दामों का फायदा किसानों को नहीं मिल पा रहा है। बढ़ती महंगाई और कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ आंदोलन करने पर कमल नाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई के विरोध में देशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया है, इसी को लेकर आज प्रदेश की राजधानी भोपाल में आंदोलन का निर्णय लिया है। अब हम जिला, ब्लाक स्तर पर इस आंदोलन को करंेगे। सच्चाई यह है कि जितनी मोदी की दाढ़ी बढ़ती है, उतना पेट्रोल डीजल का भाव बढ़ता है, मोदी से कहना चाहता हूं कि अपनी दाढ़ी बढ़ाना थोड़ी कम कर दीजिए, ताकि जनता को महंगाई से राहत मिल सके।

 

Tags: Kamal Nath , Indian National Congress , Kamal Nath , Senior Congress , Protest , Agitation , Demonstration , Strike

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD