Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मनोरंजन केंद्र का लोकार्पण किया ओम बिरला ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में लोगों को संबोधित किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को दिलाई शपथ अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश किया, 8 आरोपी श्री गुरु अर्जन देव जी की शिक्षाएं आज भी राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रही हैं : नायब सिंह सैनी हरियाणा रेड क्रॉस को मिली 9 नई एंबुलेंस, राज्यपाल असीम कुमार घोष ने दिखाई हरी झंडी एग्रीस्टैक कार्यक्रम के तहत हरियाणा में 1.75 करोड़ कृषि भूखंडों की डिजिटल मैपिंग, 96 प्रतिशत गांव कवर हरियाणा के 8 जिलों में जल्द शुरू होंगी डिजिटल मैमोग्राफी सेवाएं पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा नाकाम कोशिश कर रही है आप: मान के कमजोर बचाव पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का तंज द्रौपदी मुर्मु बैतूल, मध्य प्रदेश में ‘अध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तीकरण’ महासम्मेलन में शामिल हुईं अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव की बजाय एक विनम्र सिख की तरह पेश होकर अपनी भूल की माफी मांगें भगवंत मान : बलबीर सिंह सिद्धू एलपीयू के दो छात्र यूके और पेरू में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू

 

बैतूल में नाबालिग का गर्भपात कराने के मामले में चिकित्सक सहित 4 गिरफ्तार

Crime News India, Police, Crime News, Betul, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैतूल (मध्य प्रदेश) , 31 Mar 2022

Last updated on: Mar 31, 2022, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में नाबालिग का गर्भपात कराए जाने के मामले में चिकित्सक सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आमला कस्बे में एक नाबालिग छात्रा कोचिंग संचालक द्वारा दुष्कृत्य करने पर गर्भवती हो गई। कोचिंग संचालक सहित उसके माता-पिता द्वारा छात्रा का अवैध गर्भपात जिला मुख्यालय के करूणा अस्पताल में कराया गया, जिस पर पुलिस ने आरोपी,उसके माता-पिता व अस्पताल की संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि नाबालिग से दुष्कृत्य करने वाले आरोपी प्रकाश भोजेकर एवं गर्भपात कराने में सहयोग करने वाले आरोपी के माता-पिता सहित गर्भपात करने वाली डॉ वंदना कापसे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि आमला स्थित एक कोचिंग संचालक द्वारा कोचिंग में पढने वाली छात्रा से दुष्कृत्य किया, उसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। उसका जिला मुख्यालय के करूणा अस्पताल में गर्भपात कराया गया। अज्ञात व्यक्ति से नाबालिग का गर्भपात कराए जाने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। मुलताई क्षेत्र की एसडीओपी नम्रता सौंधिया ने बताया कि अस्पताल को सील करने सहित अन्य कार्यवाही के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इधर इस मामले में सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी का कहना है कि उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के जो भी निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , Betul , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD