Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

सन्त निरंकारी मण्डल चण्डीगढ़ के सिलाई कढ़ाई केन्द्र में उत्तीर्ण 7 छात्राओं को प्रदान किये गये सर्टिफिकेट

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 28 Mar 2022

संत निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक विचारधारा है जो मनुष्य को ब्रहमज्ञान प्रदान करके उसकी आत्मा को परमात्मा से जोड़ती है जिससे परस्पर भाईचारे की भावना उत्पन्न होती है। संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागरूकता  के साथ साथ समाज कल्याण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और जिसके लिए वह सदैव ही प्रशंसा का पात्र भी रहा है। निरंकारी बाबा जी के संदेश, ‘प्रत्येक मानव दूसरे मानव के काम आये’ को वर्तमान में सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज अमली रुप दे रहे है। निरंकारी मिशन द्वारा सदैव ही जनकल्याण हेतु अनेक कार्य किये गये है जिनमें मुख्यतः महिला सशक्तिकरण के लिए दी गयी सेवा है।इन्हीं सेवाओं के अंतर्गत सन्त निरंकारी सत्संग भवन सैक्टर 30-ए चण्डीगढ में निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की पावन कृपा से संत निरंकारी चैरिटेबल फाऊंडेशन द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क सिलाई कढ़ाई केन्द्र जहां स्थानीय संयोजक श्री नवनीत पाठक जी की देख-रेख में  कार्य किया जा रहा है वहां पर कोर्स पूरा हो जाने के उपरांत संत निरंकारी मण्डल, दिल्ली के समाज कल्याण विभाग द्वारा इनकी परीक्षा ली जाती है एवं उत्तीर्ण छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किये जाते हैं। 

गत वर्ष जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 में जिन 7 छात्राओ ने परीक्षा उत्तीर्ण की और सर्टिफिकेट प्राप्त किये।इस केन्द्र से प्रशिक्षित महिलायें घर बैठे ही बड़ी आसानी से आजीविका कमाती हैं तथा केन्द्र उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और आत्म निर्भर बनाने में सहायता प्रदान कर रहा है। इसके लिए मिशन द्वारा सिलाई-कढ़ाई में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण केन्द्र में सिखलाई के लिए मिशन की ही मशीने प्रयोग की जाती है तथा उनको योग्य तथा प्रशिक्षित अध्यापिका श्रीमति कैलाश देवी द्वारा ही प्रशिक्षण दिया जाता है।इसके अतिरिक्त समाज कल्याण के लिए मिशन द्वारा अनेक सेवाएं निभाई जाती है जैसे प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों की सहायता करना, उन्हें पुर्नवास करना, स्वेच्छा से रक्तदान में भरपूर योगदान देना, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य तथा आंखों के शिविर, शिक्षा संबंधी संस्थायें, ज़रुरतमंदों की सहायता करना आदि मिशन के अन्य सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रम हैं।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD