Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अवैध हथियार बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़; 2 गिरफ्तार

Crime News Haryana, Gurugram, Haryana, Police, Haryana Police, Crime News, Crime News India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 25 Mar 2022

Last updated on: Mar 25, 2022, 00:00 IST

गुरुग्राम पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में मास्टरमाइंड सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार लोगों की पहचान हाथरस निवासी अभिषेक उर्फ जीतू (30) और अलीगढ़ निवासी 25 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में छापेमारी की, जिसके बाद अवैध हथियार निर्माण से संबंधित कुछ जानकारी का खुलासा उनके एक सहयोगी अभिषेक उर्फ गब्बर द्वारा किया गया, जिसे 19 मार्च को गुरुग्राम में गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से कुल 25 देशी पिस्तौल बरामद किए गए थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री से भारी मात्रा में कारतूस व हथियार सहित हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रीत पाल सांगवान ने आईएएनएस को बताया, "उत्तर प्रदेश के हाथरस में हथियारों की एक अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई और हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।" 

उन्होंने ताले और चाबियों के निर्माण के लिए किराए पर एक कमरा लिया था, लेकिन कथित तौर पर इसका इस्तेमाल अवैध रूप से हथियारों का निर्माण करने लगे। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान सुनील के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वे मैन्युफैक्च रिंग यूनिट में हथियार बनाते थे और उन्हें उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में 2,500 से 3,000 रुपये प्रति हथियार के हिसाब से बेचते थे। सांगवान ने कहा, "अभिषेक कई वर्षों से इसमें शामिल था और उत्तर प्रदेश में उसके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम सहित लूट और डकैती के एक दर्जन मामले दर्ज किए गए थे। वह पहले भी जेल की सजा काट चुका है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की आपूर्ति के लिए सुनील अभिषेक से 10 प्रतिशत कमीशन लेता था।

 

Tags: Crime News Haryana , Gurugram , Haryana , Police , Haryana Police , Crime News , Crime News India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD