Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

'स्वयंवर - मीका दी वोहती' में परफेक्ट मैच की तलाश में मीका सिंह

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Mika Singh, Mika Di Vohti, Swayamvar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Mar 2022

Last updated on: Mar 24, 2022, 00:00 IST

ढोलक की थाप पर मीका ने द ओबेरॉय, नई दिल्ली में उस वक्त सबका ध्यान खींचा, जब वह 'स्वयंवर-मीका दी वोहती' शो के लॉन्च के सिलसिले में वहां पहुंचे। मीका अपनी बाइक पर हॉल के अंदर पहुंचे और अपने प्रशंसकों को उनके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "मैं शादी के लिए खुद को तैयार करने के लिए सब कुछ कर रहा हूं, क्योंकि मुझे अच्छा दिखना है। मैंने खाना कम खाना शुरू कर दिया है।" मीका ने आगे कहा, "मैं जीवन के इस नए अध्याय को लेकर रोमांचित हूं। मैं किसी ऐसे की तलाश में हूं, जो मुझे समझ सके और मेरे परिवार को खुश कर सके और उन्हें साथ रख सके।" उन्होंने आगे बताया कि उनका परिवार बस चाहता है कि वह बस जाए। 

लोकप्रिय मैचमेकर सीमा टापरिया भी मीका से उनकी पसंद के बारे में पूछती हैं। वह जवाब देते हैं, "मुझे कोई ऐसा चाहिए जो मेरे काम की प्रकृति को समझ सके, क्योंकि मैं यात्रा करता रहता हूं। उसे सीधा होना चाहिए और एक संयुक्त परिवार को संभाल सके।" उनके दोस्तों ने यह भी कहा कि वह एक वर्कहॉलिक है, इसलिए किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है, जो घर पर अच्छा खाना बना सके और उनके स्वभाव को समझ सके। मीका स्वयंवर के आयोजन के लिए चैनल के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा, "मैं वास्तव में इसके लिए मुझसे संपर्क करने के लिए स्टार भारत को धन्यवाद देना चाहता हूं और मेरा परिवार भी खुश है कि अगर इस तरह से मेरी शादी भी हो जाती है, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।"

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Mika Singh , Mika Di Vohti , Swayamvar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD