Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

विराट कोहली पर अब कप्तानी का दबाव नहीं : रवि शास्त्री

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL 2022, Virat Kohli, Ravi Shastri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Mar 2022

Last updated on: Mar 24, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री को उम्मीद है कि विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में अधिक स्वतंत्रता के साथ बल्लेबाजी करेंगे। वह इसलिए क्योंकि उनपर अब कप्तानी करने का दबाव नहीं है। टी20 विश्व कप 2021 में मिली निराशा के साथ समाप्त हुए कार्यकाल से पहले, टीम के प्रमुख कोच शास्त्री ने कोहली के साथ मिलकर काफी काम किया है। आईपीएल 2022 के दौरान शास्त्री ईएसपीएनक्रिकइंफो के विशेष कार्यक्रम 'टी20 टाइमआउट' में विश्लेषक की भूमिका में नजर आएंगे। शास्त्री ने बुधवार को कहा, "मुझे लगता है कप्तानी छोड़ना उनके लिए वरदान साबित हो सकता है। कप्तानी का दबाव उनके सिर से हट गया और साथ ही उसके साथ आने वाली उम्मीदें भी अब नहीं रही। वह पूरी स्वतंत्रता के साथ मैदान पर खुलकर खेल सकते हैं और मुझे लगता है कि वह ऐसा ही करना चाहेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात होगी अपने प्रदर्शन पर अधिक सोच-विचार ना करना। विश्व क्रिकेट में बहुत कुछ करने के कारण ही वह आज यहां खड़े हैं। अहम होगा कि वह अपने खेल का आनंद ले।" दबाव को ध्यान में रखते हुए शास्त्री के अनुसार कोहली के लिए कप्तानी छोड़ना एक सही निर्णय था। हालांकि उन्हें लगता है कि कोहली को टेस्ट टीम की कप्तानी जारी रखनी चाहिए थी। भारत के दिग्गज खिलाड़ी शास्त्री ने कहा, "किसी भी टीम के लिए तीनों प्रारूपों में कप्तानी करना कठिन है, खासकर भारत के लिए यह और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। जो दबाव भारतीय टीम के कप्तान पर होता है, वह विश्व की किसी अन्य टीम के कप्तान पर नहीं होता। जब आप विराट कोहली की तरह टीम को सफलता दिलाते हैं, तो लोग आपसे हर मैच में जीत हासिल करने की आशा रखते हैं।"

आईपीएल से पहले, शास्त्री इस बात से सहमत हैं कि कोहली रॉयल चैलेंजर्स के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हाल के सीजनों में कोहली ने आरसीबी और भारतीय टीम के लिए इस भूमिका को निभाया है। इसके अलावा वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। इससे पहले शास्त्री ने कहा था कि आईपीएल 2022 में कई खिलाड़ियों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के कप्तान के रूप में खुद को खोजने का अवसर प्रदान करता है। शास्त्री ने हालांकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन भारत यह देखेगा कि भविष्य में टीम की कप्तानी कौन करेगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2022 , Virat Kohli , Ravi Shastri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD