Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्यसभा चुनाव के लिए ‘आप’ ने घोषित किए पांच उम्मीदवार

‘आप’ के राष्ट्रीय नेता राघव चड्ढा, चुनावी रणनीतिकार संदीप पाठक, क्रिकेटर हरभजन सिंह, एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल और उद्दोगपति संजीव अरोड़ा जाएंगे राज्यसभा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Raghav Chadha, Sandeep Pathak , Ashok Kumar Mittal, Ashok Mittal, Harbhajan Singh, Sanjeev Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Mar 2022

Last updated on: Mar 21, 2022, 00:00 IST

पंजाब की पांच राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी(आप) ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। सोमवार को पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, आप पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढा, पार्टी के पंजाब में चुनावी रणनीतिकार रहे संदीप पाठक, देश के प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी(एलपीयू) के चांसलर अशोक कुमार मित्तल और लुधियाना के प्रतिष्ठित उद्दोगपति संजीव अरोड़ा ने पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में सभी उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत हुई थी और पार्टी के 92 उम्मीदवार विजयी होकर विधानसभा पहुंचे। सीटों की संख्या और गणितीय आंकड़ो को देखते हुए आप के सभी पांचों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है। राघव चड्ढा, जो पार्टी के पंजाब में सह-प्रभारी हैं और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के काफी भरोसेमंद हैं। विश्वप्रसिद्ध लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से पढ़े राघव चड्ढा को पार्टी की ओर से सबसे कम उम्र के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में राघव चड्ढा ने राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की और विधायक बनें। चड्ढा दिल्ली जल बोर्ड के भी उपाध्यक्ष हैं और पंजाब में पार्टी की शानदार जीत के वास्तुकारों में से एक हैं।

संदीप पाठक, पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की चाणक्य की भूमिका में थे। संदीप पाठक ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यू.के. से पीएचडी की है और आईआईटी दिल्ली में एसोसिएट प्रोफेसर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए वह पार्टी में शामिल हुए।वह कई सालों से पर्दे के पीछे रह कर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। पाठक ने ही पूरे पंजाब में पार्टी का मजबूत संगठन तैयार किया और 2022 विधानसभा चुनाव में पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत की रणनीति तैयार की। वैज्ञानिक तरीके से सही और सटीक चुनावी सर्वेक्षण कर एवं अच्छे उम्मीदवारों का चयन कर पाठक ने पर्दे के पीछे रहकर पंजाब में पार्टी की ऐतिहासिक जीत की पटकथा तैयार की।मशहूर क्रिकेटर और भारत के सबसे सफल ऑफ-स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामकर राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। हरभजन सिंह 1998 से 2016 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेला और अपनी अद्भुत गेंदबाजी से देश के लोगों के दिल में खास जगह बनायी। सिंह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान थे। वह किंग्स इलेवन पंजाब के भी कप्तान रहे थें। अपने अद्भुत खेल के लिए हरभजन सिंह को देश के प्रतिष्ठित खेल सम्मान अर्जुन अवॉर्ड और पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। 

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर अशोक कुमार मित्तल को भी आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। मित्तल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रशंसनीय कार्य और समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं। सामान्य परिवार में जन्में अशोक मित्तल ने अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर सफलता प्राप्त की और इतने बड़े मुकाम तक पहुंचे हैं। पंजाब की शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने के लिए इन्होंने  जालंधर में देश के प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी(एलपीयू) की स्थापना की। एलपीयू भारत की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटियों में से एक है। 50 से अधिक देशों से छात्र यहां पढऩे आते हैं।लुधियाना के बड़े व्यवसायियों में से एक संजीव अरोड़ा भी आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब कोटे से राज्यसभा जाएंगे। संजीव अरोड़ा कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट चलाते हैं। अपने माता-पिता के कैंसर के कारण जान गंवाने के बाद उन्होंने इसे स्थापित किया और 160 से ज्यादा कैंसर रोगियों का नि:शुल्क इलाज किया। संजीव अरोड़ा दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल,लुधियाना के गवर्निंग बोर्ड में हैं और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के एपेक्स काउंसिल के सदस्य भी हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Raghav Chadha , Sandeep Pathak , Ashok Kumar Mittal , Ashok Mittal , Harbhajan Singh , Sanjeev Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD