Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जबलपुर में चिकित्सक दंपत्ति साढ़े 5 करोड़ की संपत्ति के मालिक, छापेमारी में हुआ खुलासा

जबलपुर में चिकित्सक दंपत्ति साढ़े 5 करोड़ की संपत्ति के मालिक, छापेमारी में हुआ खुलासा  जबलपुर  मध्यप्रदेश के जबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर दंपति के यहां बुधवार की सुबह मारे गए छापे में लगभग साढे पांच करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है। ईओडब्ल्यू ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और तलाशी जारी है। ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापक अशोक साहू और उनकी पत्नी प्राध्यापक तृप्ति के यहां ईओडब्ल्यू की टीम ने
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जबलपुर , 16 Mar 2022

Last updated on: Mar 16, 2022, 00:00 IST

मध्यप्रदेश के जबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर दंपति के यहां बुधवार की सुबह मारे गए छापे में लगभग साढे पांच करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है। ईओडब्ल्यू ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और तलाशी जारी है। ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापक अशोक साहू और उनकी पत्नी प्राध्यापक तृप्ति के यहां ईओडब्ल्यू की टीम ने धनवंतरी नगर स्थित दबिश दी। इस दबिश में जो दस्तावेज हाथ लगे हैं वह बताते हैं कि उन्होंने वैध स्रोतों के अलावा भी संपत्ति अर्जित की है। यह कुल संपत्ति 5 करोड़ 44 लाख से ज्यादा की है।

आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराई गई जानकारी में बताया गया है कि दोनों के पास उपलब्ध संपत्ति की जांच की गई, तो पता चला कि तीन करोड़ 15 लाख की संपत्ति वैध स्त्रोतों से अर्जित की गई है, जबकि कुल संपत्ति 5 करोड़ 44 लाख से ज्यादा की है। बताया गया है कि प्रथम ²ष्टया आरोपियों द्वारा वैध स्त्रोतों के अलावा अर्जित की गई संपत्ति 72 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करना प्रमाणित हुआ है और उनके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इनके पास से जबलपुर की सीओडी कॉलोनी में एक और धनवंतरी नगर में दो भूखंड पाए गए हैं। इसके अलावा एलआईसी में निवेश और वाहनों का भी ब्यौरा मिला है। अभी भी यू डब्ल्यू की कार्रवाई जारी है।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , Raid , Jabalpur , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD