Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चार लाख नव मतदाता बने भाजपा के सदस्य

23 मार्च को सभी मंडलों में नवमतदाता सम्मेलन

Om Parkash Dhankhar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Mar 2022

Last updated on: Mar 15, 2022, 00:00 IST

इसी माह प्रदेश भर में 4 लाख नए मतदाताओं द्वारा पार्टी की सदस्यता लिए जाने से भारतीय जनता पार्टी गदगद दिखाई दे रही है। आज हरियाणा निवास पर प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों, जिला प्रभारियों व जिला अध्यक्षों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इस कार्य के लिए युवा मोर्चा की सराहना की। इस बैठक में सभी से विचार विमर्श कर आगे की कार्य योजना भी बनाई गई। सबसे महत्वपूर्ण कार्य इस बार मोर्चों को दिया गया है।बैठक में बनी योजना के मुताबिक जिन 4 लाख नव मतदाताओं को 10 से 15 मार्च के बीच युवा मोर्चा द्वारा विशेष अभियान के तहत पार्टी का सदस्य बनाया है, उनका मंडल स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। 23 मार्च को शहीदी दिवस पर प्रदेश के सभी 306 मॉडलों में युवा मोर्चा के तत्वावधान में सम्मेलन कर पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी नव मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा।धनखड़ की अध्यक्षता वाली इस बैठक में यह भी फैसला हुआ कि 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस पर महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने महिला मोर्चा को इससे पहले  20 मार्च से 5 अप्रैल तक एक सदस्यता अभियान भी चलाने के लिए कहा है। धनखड़ ने महिला मोर्चा को 1700 बूथों पर 50-50 महिलाओं को पार्टी की सदस्य बनाने का टारगेट दिया है। श्री धनखड के मुताबिक 6 अप्रैल को होने वाले महिला सम्मेलन में ये सभी नई सदस्या भी हिस्सा लेंगी। स्थापना दिवस पर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाने के लिए कहा गया है। 

इसके अलावा अनुसूचित मोर्चा द्वारा भी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मोर्चा के नए सदस्यों का सम्मेलन करने का निर्णय इस बैठक में लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने अनुसूचित मोर्चा को भी अनुसूचित मतदाताओं की अधिकता वाले 4 हजार बूथों पर 25-25 ने सदस्य बनाने का टास्क दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि अमृत महोत्सव के लगातार चल रहे कार्यक्रमों के तहत 19 मार्च और 20 मार्च को हुसैनीवाला और जलियांवाला बाग की यात्रा कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव सहित हजारों बलिदानियों को भाजपा याद करेगी। प्रदेश के मीडिया प्रमुख संजय शर्मा ने बताया कि इस यात्रा की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को दी गई है। 19 मार्च को यह यात्रा अंबाला से शुरू होगी और 20 को  शहीद सुखदेव और राजगुरु के गांव जाकर भाजपा कार्यकर्ता उन्हें नमन करेंगे। इसके बाद प्रदेश भर में 23 मार्च को पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बलिदानियों को नमन करेगा।इस बैठक में प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, पवन सैनी, मोहनलाल बडोली, संगठन मंत्री रविंद्र राजू, पलवल के विधायक दीपक मंगला, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखविंदर माण्डी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण पंवार आदि सहित प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, सभी जिला प्रभारी व सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

 

Tags: Om Parkash Dhankhar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD