Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया

 

कश्मीर मामले का सच सामने लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में जांच करवाए सरकार : फारूक अब्दुल्ला

Farooq Abdullah, National Conference MP Farooq Abdullah, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2022

Last updated on: Mar 15, 2022, 00:00 IST

' द कश्मीर फाइल्स ' फिल्म पर जारी विवाद के बीच जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि कश्मीर मामले की सच्चाई को सामने लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज से जांच करवानी चाहिए। भाजपा संसदीय दल की बैठक में कश्मीर के सच और 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तारीफ करने पर प्रतिक्रिया देते हुए हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर सरकार सच को सामने लाना चाहती है तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज से इस पूरी घटना की जांच करवानी चाहिए। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हर फिल्म में अपनी-अपनी कहानी होती है और हर फिल्म सच्ची हो यह जरूरी नहीं है, इसलिए सच सामने लाने के लिए जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो कुछ भी हुआ, वो कैसे हुआ ? क्यों हुआ ? किसने किया ? इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने जम्मू कश्मीर के तत्कालीन राज्यपाल जगमोहन की भी फाइल खोले जाने की मांग की।

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हिजाब पहनना या नहीं पहनना व्यक्तिगत मामला है और कई देशों में इसे इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा माना जाता है। आपको बता दें कि, मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कश्मीर के जिस सत्य को दबाने की कोशिश की गई थी, वह सच 'द कश्मीर फाइल्स ' फिल्म में दिखाया गया है। बैठक में इस फिल्म का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस फिल्म में कश्मीर का सच दिखाया गया है और सभी को यह फिल्म देखनी चाहिए। भाजपा सांसदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह की फिल्में बनती रहनी चाहिए, ताकि सत्य सामने आ सके। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की वकालत करने वाली पूरी जमात इससे बौखला गई है और इसके खिलाफ मुहिम चला रही है, षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने ऐसे समय में लोगों से सच का साथ देने की भी अपील की।

 

Tags: Farooq Abdullah , National Conference MP Farooq Abdullah , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD