Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की 7 मुद्दों पर चल रही समीक्षा बैठक

Protest, Agitation, Demonstration, MSP, #FarmLaws, Farm Laws, #FarmerBills, Farmer Bills, #FarmersProtest, Farmers Protest, APMC, Farmer Protest, #FarmerProtest, Bhartiya Kisan Union
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Mar 2022

Last updated on: Mar 14, 2022, 00:00 IST

कृषि कानून के खिलाफ चले आंदोलन को स्थगित हुए एक लंबा समय हो गया, लेकिन सरकार और किसानों के बीच हुए समझौते पर एक बार फिर आज किसान नेताओं की दिल्ली में बैठक चल रही है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित की गई बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पैनल के गठन समेत किसानों से किए गए वादों पर केंद्र की अब तक की प्रगति की समीक्षा हो रही है। बैठक में डॉ दर्शनपाल, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा (कक्का जी), युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव शामिल हैं। यह बैठक शाम करीब 5 बजे तक चलेगी। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, 7 मुद्दों पर बैठक हो रही है। इनमें 9 दिसंबर को सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन पत्र की समीक्षा, लखीमपुर खीरी कांड में अब तक हुई प्रगति, एमएसपी के मुद्दे पर राष्ट्रीय कार्यक्रम की योजना, संयुक्त किसान मोर्चा का विधान और संगठन, मोर्चे के फंड की स्थिति, शहीद स्मारक की योजना और पंजाब चुनाव में भाग लेने वाले संगठनों के बारे में फैसला शामिल है। किसान नेताओं की कोशिश है कि वह एक बार फिर सरकार पर दबाव बनाए और जिन मुद्दों पर सरकार के साथ समझौते हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। हालांकि किसान इस बैठक से अगर का रोड मैप तैयार कर सकते हैं। दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र के तीन कृषिक कानूनों के विरूद्ध किसानों ने सालभर आंदेालन चलाया था। जब सरकार ने इन विवादास्पद कानूनों को निरस्त कर दिया और अन्य छह मांगों पर विचार करने पर सहमत हो गयी तब नौ दिसंबर को यह आंदोलन निलंबित किया गया था।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest , Bhartiya Kisan Union

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD