Sunday, 28 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

पंजाब और गुजरात के साथ उत्तरप्रदेश में भी आप ने मनाया जीत का जश्न

Sanjay Singh, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Mar 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी अपनी इस जीत का जश्न पंजाब और गुजरात के साथ अब उत्तरप्रदेश में भी राज्य के हर कस्बे में विजय जुलूस निकाल मना रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद आप प्रदेश में सरकार के गठन और मंत्रिमंडल पद की शपथ से पहले 13 मार्च को रोडशो करेंगे। वहीं पार्टी ने गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले तिरंगा यात्रा निकाली। अब पार्टी ने उत्तरप्रदेश में भी अपनी इस जीत का जश्न मनाया। इसको लेकर आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा, आम आदमी पार्टी पंजाब में पार्टी की जीत का जश्न उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मना रही है। पार्टी शनिवार को राज्य के सभी जिलों में विजय जुलूस निकालेगी और पंजाब की जीत का जश्न गांव, कस्बा, शहर स्तर पर मना रही है। सजंय सिंह ने दावा किया कि पंजाब में मिली जीत से आम आदमी पार्टी को अब जनता ने राष्ट्रीय विकल्प के रूप में स्वीकार लिया है, यह इस बात का साफ संकेत है कि लोग आप की झाडू लेकर राजनीति की गंदगी को साफ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बाबा साहब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के हिसाब से सभी को बराबरी का हक दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश में गांव-गली और मोहल्ले तक मजबूत संगठन का गठन करेगी। उन्होंने कहा अब पार्टी ये काम तत्काल शुरू करेगी और इस काम में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जुटेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी 23 और 24 मार्च को यूपी के लखनऊ में जिला कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठकें आयोजित करेगी। जिनमें विस्तार से संगठन और चुनाव की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा, यूपी में नई सरकार बनने जा रही है। अगर ये सरकार जन आंकाक्षाओं और अपनी घोषणाओं पर खरी नहीं उतरेगी तो आम आदमी पार्टी विपक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभाएगी।

 

Tags: Sanjay Singh , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD