Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

यूपी चुनाव के दौरान भारी मात्रा में शराब, ड्रग्स किया गया बरामद

Crime News India, Police, Crime News, UP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Mar 2022

Last updated on: Mar 09, 2022, 00:00 IST

जनवरी में राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा शुरू किए गए अभियान के दौरान लगभग 23.20 लाख लीटर शराब और लगभग 18,000 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया था। चुनाव प्रचार के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों ने विभिन्न स्थानों से 103 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी भी बरामद की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि 8 जनवरी को राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रवर्तन एजेंसियों ने 62.78 करोड़ रुपये मूल्य की 23,19,572 लाख लीटर शराब, 48.61 करोड़ रुपये का 17,967 किलोग्राम मादक पदार्थ, 40.71 करोड़ रुपये मूल्य की 429 किलोग्राम कीमती धातु के अलावा 94.10 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य वस्तुएं जब्त की हैं।

राज्य प्रशासन ने 2,080 शस्त्र लाइसेंस भी रद्द कर दिए और 2,190 प्राथमिकी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दर्ज की गईं है। शुक्ला ने कहा कि इसके अलावा पुलिस ने 10,277 हथियार, 10,625 कारतूस, 323 विस्फोटक, 336 बम और अवैध हथियार बनाने वाली 186 फैक्ट्रियों को भी जब्त किया है। एजेंसियों ने सार्वजनिक और निजी स्थानों से चुनाव प्रचार सामग्री की 1,40,51,364 वस्तुओं को भी हटाया है। शुक्ला ने कहा कि शराब, हथियार आदि की बरामदगी से जुड़े सभी मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , UP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD