Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कोविड सुरक्षा के साथ नारायण सेवा संस्थान द्वारा 23 शहरों में दिव्यांग कैंप आयोजित

Narayan Seva Sansthan, Jaipur, Rajasthan, Prashant Agarwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 23 Feb 2022

Last updated on: Feb 23, 2022, 00:00 IST

कोविड विषमताओं में भी दिव्यांग सेवा और कल्याण को निरंतर रखते हुए नारायण सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 2021 के शुरुआती दो माह में ही 23 शहरों में निशुल्क चिकित्सा कैंप आयोजित किए गए हैं। इन कैंप के माध्यम से 6781 लोगों का पंजीयन किया गया, जिनमे कृत्रिम  अंग प्रत्यारोपण  के लिए 2836 लोगों को चिन्हित किया गया है और 921 को कैलिपर्स प्रदान किए गए हैं। नारायण सेवा संस्थान गरीब और दिव्यांग वर्ग के उत्थान को समर्पित हैं और भारत के साथ साथ नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूक्रेन, यूके, यूएसए आदि देशों में कैंप के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है।”कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सर्जरी के माध्यम से हम दिव्यांग जनों को एक बेहतर भविष्य देने का प्रयास कर रहे हैं । इनमे बड़ी संख्या उन लोगों की है जो धन या जागरूकता के अभाव उपचार नही पा सके। नारायण सेवा संस्थान ऐसे आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से कमजोर वर्ग की सहायता में निरंतर कार्य कर रहा है। 

कोरोना काल में भी इन्हे आवश्यक समाधान मिल सके इसके लिए कोविड सुरक्षा नियमो का ध्यान रखते हुए विभिन्न शहरों में कैंप आयोजित किए जा रहे हैं," श्री प्रशांत अग्रवाल, अध्यक्ष नारायण सेवा संस्थान।उन्होंने बताया के 2021 में अब तक 2836 लोगों को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के लिए और 749 को सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया है। आगामी दिनों में इन कार्यों में और तेजी लाई जाएगी । वर्ष 1997 में स्थापना के बाद से नारायण सेवा संस्थान द्वारा अपने अब तक 427350 दिव्यांगोजनों को सशक्त किया गया है। वर्ष 2017 से संस्थान करेक्टिव सर्जरी के माध्यम से 61026 जन्मजात दिव्यांगो की सहायता कर चुका है। आगामी दिनों में संस्थान इस सेवा प्रक्रिया में और वृद्धि के लिए प्रयासरत है । संस्थान द्वारा करेक्टिव सर्जरी की संख्या में 15 प्रतिशत, और कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण में 25 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि की जा रही है। आगामी पांच वर्षो में संस्थान द्वारा 1,40,000 सर्जरी किए जाने का लक्ष्य है।

 

Tags: Narayan Seva Sansthan , Jaipur , Rajasthan , Prashant Agarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD