Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कुमार विश्वास के बयानों पर सुरजेवाला ने केजरीवाल से पूछे 6 सवाल

क्या केजरीवाल ने 2017 में पंजाब को देश से अलग करके खुद प्रधानमंत्री बनने की बात कही थी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Feb 2022

Last updated on: Feb 16, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी कुमार विश्वास की तरफ से दिए गए बयानों को लेकर 6 सवाल पूछे हैं। चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रभारी पवन खेड़ा के साथ एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए, सुरजेवाला ने कहा कि कुमार विश्वास केजरीवाल के पुराने साथी हैं और उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं।सुरजेवाला ने कहा है कि आरोपों में कुमार विश्वास ने कहा है कि 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने पंजाब को देश से अलग करने और इसका प्रधानमंत्री बनने की बात कही थी। जबकि तीन बार संविधान की शपथ लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने वाले केजरीवाल का यह खुलासा हैरानी करने वाला है। सुरजेवाला ने कहा कि केजरीवाल को बताना चाहिए कि क्या वह देश को बांटने के लिए किस से समझौता कर रहे थे। क्योंकि पिछले चुनाव के दौरान भी केजरीवाल आतंकवादियों के घर पर रुके थे।सुरजेवाला ने जोर देते हुए कहा कि पंजाब देश का एक ऐसा राज्य है जिसने हमेशा से विपदा के समय देश का साथ दिया है। जब देश में अनाज की कमी आ गई थी, तब पंजाब के लोगों ने अपने पसीने से देश का पेट भरने का काम किया था और अगर ऐसे राज्य को केजरीवाल बाहर से अलग कर उसका प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह बहुत ही सनसनीखेज आरोप हैं।

ऐसे में सुरजेवाला ने केजरीवाल से 6 सवालों पर जवाब मांगे हैं,

1.क्या केजरीवाल ने सत्ता के लिए अलगाववादी और खालिस्तानी ताकतों का साथ लिया था। क्या मोड मंडी ब्लास्ट और लुधियाना बम धमाके में उनकी भूमिका है।

2. क्या केजरीवाल भगवंत मान के जरिए पंजाब में नाटक करके अपने मिशन को अंजाम दे रहे हैं।

3. क्या केजरीवाल को पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं या फिर वह पंजाब में कठपुतली सरकार बनाएंगे।

4. केजरीवाल को कुमार विश्वास के बयान पर जवाब देना चाहिए और क्या वह देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। क्योंकि ऐसा सोचना भी राजद्रोह है।

5.क्या केजरीवाल ने पंजाब को भारत से अलग करके प्रधानमंत्री बनने की बात कही थी ?

6. क्या अरविंद केजरीवाल के लिए देश और पंजाब से बड़ी सत्ता की कुर्सी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है। यदि अरविंद केजरीवाल ने ऐसी बात कही है तो देश और पंजाब के लोग इसका जवाब चाहते हैं।

हरीश चौधरी ने भी बोलते हुए कहा कि केजरीवाल बताए कि वो सत्ता के लिए पंजाब में किस से समझौता करना चाहते है।पंजाब में किसी को डराया नही जा सकता।मुगलों और अंग्रेजों ने भी डराने की नाकाम कौशिश की थी।पंजाब और पंजाबियत ने जरूरत में हमेशा देश का साथ दिया।देश की अनाज की कमी को पंजाब ने पूरा किया।केजरीवाल अक्सर बिना आधार भी बोलते है।अरुण जेटली और विक्रम मजिठिया से मांफी भी मांगी थी।

केजरीवाल को जवाब देना होगा ?

 

Tags: Randeep Singh Surjewala , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Punjab Congress , Pawan Khera

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD