Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : सुखविंदर सिंह सूक्खू अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

कांग्रेस-अकाली सरकारों ने पंजाब के नौजवानों के साथ धोखा किया : भगवंत मान

घर-घर रोजगार का वादा कर कांग्रेस ने अपने विधायकों-मंत्रियों के रिश्तेदारों को दी सरकारी नौकरी - भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 08 Feb 2022

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार मान ने अकाली दल और कांग्रेस पर पंजाब के नौजवानों को धोखा देने का आरोप लगाया। अकाली-कांग्रेस सरकारों पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि दोनों पार्टियों ने पंजाब के नौजवानों के साथ धोखा किया और उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया है। पिछले एक दशक से पंजाब के नौजवान रोजगार के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं और पुलिस की लाठियां खा रहे हैं, लेकिन दोनों पार्टियों की सरकार ने बेरोजगार नौजवानों को झूठे वादे के सिवाए और कुछ नहीं दिया।मान ने कहा कि अकाली-कांग्रेस सरकारों की नाकामी के कारण आज लाखों युवाओं की सरकारी नौकरी पाने की उम्र खत्म हो गई है। जीवन से निराश होकर लाखों युवा नशे के दलदल में फंस चुके हैं और लाखों की संख्या में पंजाब के नौजवान मजबूर होकर विदेश जा रहे हैं। मान ने सवाल किया कि आखिर इन बेगुनाह नौजवानों के भविष्य की बर्बादी का जिम्मेदार कौन है? मान ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या कोई नयी नहीं है। यह समस्या आज इसलिए विकराल रुप धारण कर चुका है क्योंकि बादल-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने नौजवानों को रोजगार देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए।मंगलवार को भगवंत मान फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर प्रचार किया और लोगों से आप उम्मीदवार गुरदित सिंह सेखों को वोट देने की अपील की। 

इस दौरान मान ने कई जगहों पर लोगों को संबोधित किया। लोगों में मान के प्रति भारी उत्साह था। भारी संख्या में लोग मान को देखने और सुनने के लिए अपने घरों से निकल रहे थे। जगह-जगह फूल बरसाकर और माला पहनाकर लोगों ने मान का स्वागत किया और जीत की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मान के साथ आप उम्मीदवार गुरदित सिंह सेखों सहित पार्टी के कई राज्यस्तरीय व स्थानीय नेता मौजूद थे।लोगों को संबोधित कहते हुए मान ने कांग्रेस सरकार पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि 2017 चुनाव में कांग्रेस ने घर-घर नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद पांच साल तक पूरे पंजाब के नौजवानों को रोजगार के झूठे मेले लगाकर बेवकूफ बनाया। सड़कों पर संघर्ष कर रहे बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस की लाठियां चलवाई। पढ़े-लिखे बेरोजगार आम नौजवानों को नौकरी देने के बजाए कांग्रेस सरकार ने अपने विधायकों-मंत्रियों के बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी दी। इस बार पंजाब के नौजवान कांग्रेस के झूठ का जवाब देंगे।मान ने वादा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार नौजवानों की सभी समस्याएं दूर करेगी। हम उन्हें अच्छी नौकरी और उच्च शिक्षा के अवसर मुहैया कराएंगे और खुद का व्यापार करने के लिए सरकारी प्रोत्साहन देंगे। हमारा उद्देश्य बेरोजगारों को सिर्फ रोजगार देना ही नहीं, उन्हें रोजगार दाता बनाना है। हम मजबूर होकर विदेश जाने वाले युवाओं के पलायन को भी रोकेंगे और उन्हें पंजाब में ही पर्याप्त अवसर और संसाधन मुहैया कराएंगे। मान ने लोगों से आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की अपील की और कहा कि हमें सिर्फ एक बार मौका दीजिए। हम साथ मिलकर पंजाब को बदलेंगे और इसे फिर से देश का नं-1 राज्य बनाएंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD