Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

पारम्परिक खेती और बीज संरक्षण में योगदान दें वैज्ञानिक : राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर चिंता व्यक्त की

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Chaudhary Sarwan Kumar Himachal Pradesh Agricultural University, Palampur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 07 Feb 2022

Last updated on: Feb 07, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पारम्परिक खेती के साथ-साथ स्थानीय बीजों के विकास और संरक्षण की दिशा में काम करने पर बल दिया।राज्यपाल आज चैधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में विभागाध्यक्षों एवं विद्यार्थियों के साथ बातचीत कर रहे थे।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पहले उद्योगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम तैयार किए जाते थे और इसी के अनुसार शिक्षा प्रणाली आगे बढ़ रही थी। आज हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि समाज की वास्तविक जरूरत क्या है और इसी दिशा में शिक्षा को भी आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से यह इस दिशा में आगे बढ़ी भी है। इसी अनुसार अनुसंधान और पाठ्यक्रम में भी बदलाव की आवश्यकता है।राज्यपाल ने कहा कि पारंपरिक कृषि को सही परिप्रेक्ष्य में बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने विश्वविद्यालय को औषधीय पौधों को बढ़ावा देने के लिए कुछ स्कूलों को गोद लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को औषधीय पौधों की गुणवत्ता के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हम सभी को नशे के खिलाफ अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि परम्परागत बीजों का संरक्षण किया जाए और पंचायत स्तर पर जैव विविधता रजिस्टर तैयार किया जाए।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एच.के. चौधरी ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें विश्वविद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों से अवगत कराया।डा. जी.सी. नेगी पशु चिकित्सा एवं विज्ञान महाविद्यालय, पालमपुर के डीन डा. मंदीप शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इससे पूर्व, राज्यपाल ने पशु चिकित्सा महाविद्यालय का दौरा भी किया।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Chaudhary Sarwan Kumar Himachal Pradesh Agricultural University , Palampur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD