Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केंद्र सरकार महंगाई के मुद्दे पर पूरी तरह फेल रही है : भूपेश बघेल

Navjot Singh Sidhu, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Bhupesh Baghel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Jan 2022

Last updated on: Jan 31, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा है। वह पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन पार्टी प्रवक्ता पवन खेरा  की ओर से किया गया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई के मुद्दे पर पूरी तरह फेल रही है और नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल विफल हो चुका है। इस श्रृंखला में, पेट्रोल डीजल के रेट जहां सेंचुरी लगा चुके हैं। जबकि रसोई गैस का सिलेंडर एक हजार रुपये को पहुंच चुका है। इसी तरह दाल और खाने के तेल का रेट 100 से 200 रुपये कब पहुंच गए हैं। यहां तक कि चाय पत्ती और नमक जैसी वस्तुओं के रेट भी आम व्यक्ति की जेब से बाहर हो चुके हैं। उन्होंने खुलासा किया कि बीते सालों में भाजपा की संपत्ति करीब 4800 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है। इनके मित्रों की संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई है, जो अरबपति से खरबपति बन चुके हैं।उन्होंने खुलासा किया कि डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार के वक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड आयल महंगा होने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन केंद्र सरकार ने इन पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर रेटों में भारी बढ़ोतरी कर दी। यहां तक कि जब छत्तीसगढ़ की सरकार ने धान पर किसानों को फायदा देना चाहा, तो केंद्र सरकार उनके रास्ते का कांटा बन गई। 

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी काले खेती कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ रही है। पार्टी की राज्य सरकारों ने इन कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए। लेकिन 14 महीने तक केंद्र इन कानूनों पर बैठा रहा और चुनाव नजदीक आने के बाद ही इन्हें वापस लिया।पंजाब कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि यह समाज के हर वर्ग की इच्छाओं पर आधारित सबके कल्याण के लिए बना है। पंजाब मॉडल पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और संविधान निर्माता डॉ बी.आर अंबेडकर की नीतियों पर आधारित है। इस मॉडल को तैयार करने के लिए गहरी रिसर्च, पॉलिसी व फंडिंग आदि पर काम किया गया है। यह मॉडल कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी की सोच पर आधारित है, ताकि सभी वर्गों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा चुनाव के वक्त वहां के लोगों से किया गया एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया। ना युवाओं को रोजगार मिला और ना ही अध्यापकों को पक्का किया गया। उनके पंजाब मॉडल पर सबसे पहले रोजगार पर जोर दिया जाएगा और 5 सालों में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने पर काम किया जाएगा। यहां तक कि कम से कम हर 6 महीने में 40 हजार से 50 हजार रोजगार दिए जाएंगे। नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मॉडल की अन्य खूबियों को भी मीडिया के जरिए लोगों के सामने रखा।

 

Tags: Navjot Singh Sidhu , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Bhupesh Baghel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD