Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केजरीवाल का दिल्ली मॉडल झूठ व फरेब पर आधारित: श्रीनिवास

Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Pawan Khera
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jan 2022

Last updated on: Jan 30, 2022, 00:00 IST

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से अखिल भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी द्वारा चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया गया। जिन्होंने इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में पीटे जा रहे दिल्ली मॉडल के ढिंढोरे की असलियत को लोगों के सामने रखा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता श्री पवन खेड़ा की ओर से किया गया था।प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्रीनिवास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की ओर से पंजाब में पेश किए जा रहे दिल्ली मॉडल को झूठ और फरेब का मॉडल करार दिया।जिस मॉडल में केजरीवाल को चमकाने के लिए ही करीब 490 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए।

उन्होंने खुलासा किया कि कोरोना काल के वक्त दिल्ली में लोगों के लिए ना तो बेड मौजूद थे और ना ही ऑक्सीजन के सिलेंडर। दिल्ली में 25000 मौतों का सरकारी आंकड़ा है। उनकी टीम में शामिल 500 से अधिक लोगों द्वारा शवों का संस्कार किया जाता था व यहां तक की शव का संस्कार करने के लिए दो-दो दिन तक इंतजार करना पड़ता था। हर 10 मिनट में एंबुलेंस का सायरन सुनाई देता था। लेकिन इन हालातों में केजरीवाल मास्क पहनकर अपने घर में घुसे हुए थे।उन्होंने खुलासा किया कि दिल्ली के मुकाबले उन हालातों में पंजाब में सिर्फ 16000 लोग कोरोना के चलते मरे। केजरीवाल दिल्ली मॉडल को लेकर झूठ बोल रहे हैं। दिल्ली में लोगों को सरकारी अस्पतालों में जगह न मिलने के चलते निजी अस्पतालों में दाखिल होना पड़ा। जबकि पंजाब में सरकारी अस्पतालों में लोगों का अच्छा इलाज हुआ। यहां तक कि प्रवासी दिल्ली से पलायन करने को मजबूर हो गए। इसी तरह, उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक्स को लेकर भी आप के दावों की पोल खोली और बताया कि वहाँ डॉक्टर व नर्सेज न होकर आम आदमी पार्टी के वर्कर रहते हैं। इसी तरह, इन लोगों ने रोजगार, शिक्षा व अन्य मुद्दों को लेकर दिल्ली के लोगों से किया कोई वायदा पूरा नहीं किया।

इस दौरान उन्होंने केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की बजाय कांग्रेस के पंजाब मॉडल पर विश्वास करने की अपील की, जो सच्चाई पर आधारित है।

 

Tags: Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Pawan Khera

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD