Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

हरियाणा सरकार ने नर्सिंग नीति को मंजूरी दी : अनिल विज

यह नीति गत एक जनवरी, 2022 से लागू-अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jan 2022

Last updated on: Jan 12, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने नर्सिंग नीति को मंजूरी प्रदान कर दी है और यह नीति गत एक जनवरी, 2022 से लागू हो गई है।श्री विज गत देर सांय यहां चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत नर्सिंग कालेज के पास 100 बेड का अपना अस्पताल होना चाहिए या नर्सिंग कालेज की 10 किलोमीटर की परिधि में कालेज एनएबीएच अस्पताल से मान्यता प्राप्त होना चाहिए। इसके अलावा, मान्यता प्राप्त नर्सिंग कालेज में पढने वाले छात्रों की बायोमीट्रिक उपस्थिति का प्रावधान भी होना चाहिए।

मैडीकल कालेजों को गंभीर मरीजों के लिए सक्षम बनाना होगा-विज

बैठक के दौरान श्री विज ने कहा कि हमें अपने मैडीकल कालेजों को इस प्रकार से तैयार करना होगा कि वे गंभीर मरीजों को भर्ती करने में सक्षम हों और उनका उपचार इन कालेजों में हो सकें, इसके लिए वहां पर आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ निपुण व गुणपत्तापरक सेवा देने वाले कर्मियों को रखना होगा। इसी प्रकार, बैठक के दौरान अग्रोहा मैडीकल कालेज में 2006 से पहले भर्ती हुए कार्यरत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने के संबंध में नीति के बारे में चर्चा की गई है और इस पर श्री विज ने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

पीजीआईएमएस, रोहतक में कैंसर इत्यादि बीमारी का पता लगाने के लिए भी स्थापित होगी जीनोम सिक्वेंस मशीन-विज

बैठक के दौरान कोरोना संक्रमण के संबंध में चर्चा व विचार-विमर्श भी किया गया और जीनोम सिक्वेसिंग मशीन को पीजीआईएमएस, रोहतक में कैंसर व इत्यादि बीमारियों की जानकारी हासिल करने के लिए स्थापित करने की चर्चा की गई तो, इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पीजीआईएमएम, रोहतक में एक ओर जीनोम सिक्सवेंसिग मशीन को भी स्थापित किया जाए ताकि कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों के लिए जीनोम का सिक्वेंस का पता किया जा सकें।

साकेत अस्पताल को अधिग्रहण करेगी राज्य सरकार-विज

ऐसेे ही, साकेत अस्पताल, पंचकूला की फीजियोथेरेपी यूनिट करनाल में शिफट की जाएगी और अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग अधिग्रहण करेगा क्योंकि साकेत अस्पताल स्वयं से संचालित करने में सक्षम नहीं हैं।इसी प्रकार, बैठक में बताया गया कि गत दिनों सुशासन दिवस के अवसर पर हरियाणा चिकित्सा शिक्षा विभाग को मैडीकल कालेजों में 100 बेड के क्रिटीकल कोविडकेयर सेंटर बनाने लिए पुरस्कृत भी किया गया।बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती जी अनुपमा, निदेशक डा. शालीन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD