Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

10 मार्च को आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी : भगवंत मान

कहा, पंजाबी नई इबारत लिखने के लिए बिना डर, लालच और सिफारिश से करें अपने वोट के अधिकार का प्रयोग

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jan 2022

Last updated on: Jan 09, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और सांसद भगवंत मान ने दावा किया कि आने वाली 10 मार्च को पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी जिसके बाद किस भी व्यक्ति को धरने पर बैठने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि सरकारी खजाने की लूट को  बंद किया जाएगा और खजाने का मुंह आम जनता के लिए खोला जाएगा। मान ने पंजाब वासियों को नई इबारत लिखने के लिए बिना किसी डर, लालच और सिफारिश से अपने वोट के अधिकारी की प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब वासी नफरत की राजनीति करने वालों से जरूर सचेत रहें। भगवंत मान पंजाब समेत देश के पांच राज्य में  होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद रविवार को चंडीगढ़ के पीपुल्स कन्वेंशन सेंटर में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए थे।भगवंत मान  ने कहा कि, '' आम आदमी पार्टी पूरी ईमानदारी से चुनाव लड़ेगी। हम गारंटी लेते हैं कि आम आदमी पार्टी के पास पंजाब के विकास के लिए रोडमैप तैयार है। प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए रोडमैप तैयार है। रोडमैप के बारे समय समय पर बताते रहेंगे।'' मान ने कहा कि अगर नियत साफ हो तो खजाना भरा जा सकता है। सरकारी खजाने की लूट-खसूट बंद कर के खजाने को भरा जा सकता है और खजाने का मुंह जनता की सहूलतों के लिए खोला जाएगा। फिर पंजाब का कोई भी ऐसा स्कूल नहीं होगा, जहां शिक्षक न हो। अस्पताल नहीं होगा जहां डॉक्टर, इलाज और दवा की ​कमी से किसी को जान गवानी पड़े।सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की ऐलान वादी नीति पर हमला बोलते हुए भगवंत मान ने दावा किया कि ''पंजाब के चुनावों की तारीख घोषित होने के बाद से  लोग ईश्वर का आभार व्यक्त कर रहे हैं, क्योंकि अब उन्हें नए ऐलान,गप और झूठे बोर्ड देखने को नहीं मिलेंगे।'' 

मान ने कहा कि "आप" की चुनावी रैलियों में लोग खुद-ब-खुद शामिल हो रहे हैं,जबकि दूसरी पार्टियों को लोगों की भीड़ जुटाने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है,क्योंकि पंजाब की सत्ता में रहते हुए इन पार्टियों के नेताओं ने पंजाब के लोगों के लिए कुछ नहीं किया।चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशों और फैसलों का पूरी ईमानदारी से पालन करेगी क्योंकि ये निर्देश आम आदमी पार्टी के लिए बेहद उपयुक्त है। मान ने उम्मीद जताई कि आयोग द्वारा चुनाव पूरी पारदर्शिता और स्वतंत्रता के साथ कराए जाएंगे और चुनाव मुद्दों पर आधारित होगा।मान ने पंजाब के लोगों से नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियों से सावधान रहने की अपील की और कहा कि 14 फरवरी को सभी लोग बिना किसी डर, लालच और बहकावे के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और पंजाब और अपने बच्चों के अच्छे भविष्य भविष्य के लिए वोट आम आदमी पार्टी को वोट दें। मान ने कहा कि पंजाबियों को नई कहानियां लिखने के लिए जाना जाता है। देश की आजादी की लड़ाई और हरित क्रांति की शुरुआत पंजाबियों ने ही की थी। इस बार भी 14 फरवरी को पंजाब के लोग नई कहानी लिखेंगे।10 मार्च (चुनाव नतीजे वाले दिन) को पंजाब में एक नई सुबह होने का दावा करते हुए भगवंत मान ने कहा कि उस दिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की विजय होगी और राज्य के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ेगा। 10 मार्च के बाद पंजाब में कोई धरना नहीं होगा, लोगों पर लाठीचार्ज नहीं होगा और न ही पानी की बौछार होगी। जनता की सरकार जनता के लिए काम करेगी। इस मौके पर मान के साथ आप के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट और आप प्रवक्ता जगतार सिंह संघेड़ा मौजूद थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD