Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य की 457 पंजीकृत गौशालाओं को 23 करोड़ रुपए के चैक सौंपे

गौशालाओं के 19 करोड़ रुपए के बिजली बिल माफ करने की घोषणा

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Bharat Bhushan Ashu, Vijay Inder Singla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jan 2022

Last updated on: Jan 05, 2022, 00:00 IST

गौशालाओं के उचित रख-रखाव और कीमती ‘गोधन’ की देखभाल को युनिश्चित बनाने के मंतव्य से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज राज्य की 457 पंजीकृत गौशालाओं को 5-5 लाख रुपए (कुल 23 करोड़ रुपए) के चैक सौंपने के अलावा इन गौशालाओं के 19 करोड़ रुपए के बिजली बिलों को माफ करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस सम्बन्धी नोटीफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है।इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने वित्तीय सहायता के उचित प्रयोग करने की अपील की, जिससे बेहतर ढंग से ‘गोधन’ के प्रबंधन को सुनिश्चित बनाया जा सके। जिनका सही ढंग से प्रबंधन किया जा सकता है।इस बात को दोहराते हुए कि गौशालाओं के लिए उनके दरवाज़े हमेशा खुले हैं, मुख्यमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि गौशालाओं को हमेशा साफ़-सुथरा रखा जाना चाहिए। चन्नी ने कहा, ‘‘सडक़ों पर कोई भी आवारा गाय नहीं होनी चाहिए। यदि कोई गोधन सडक़ों पर है तो उसे गौशालाओं की देख-रेख अधीन लाया जाए।’’ उन्होंने आगे कहा कि इससे हादसों की संख्या भी घटेगी।

उन्होंने ‘गऊमाता’ की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए पंजाब गौ सेवा आयोग के साथ-साथ विभिन्न गौशाला प्रबंधक समितियों की भी सराहना की।इस मौके पर अपने संबोधन में लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि गौ सेवा, पूजा का एक उत्तम रूप है और उन्होंने गोधन की उचित देख-रेख के लिए विभिन्न गौशाला प्रबंधकों की सराहना की। उन्होंने बिजली के बिलों को घटाने के लिए गौशालाओं में सोलर पैनलों का प्रयोग करने की भी वकालत की।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों संबंधी मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि सिफऱ् मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ही गौशालाओं के प्रभावशाली प्रबंधन के लिए चिंता व्यक्त की है और उन्होंने ‘गोधन’ के लिए अपार सत्कार दिखाया है।पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन सचिन शर्मा ने बताया कि आयोग द्वारा अब तक 150 ‘गौ कल्याण’ कैंप लगाए जा चुके हैं, जिससे गौमाता के स्वास्थ्य और साफ़-सफ़ाई को सुनिश्चित बनाया जा सके और गौशालाओं की उचित देख-रेख के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है।इस मौके पर अन्यों के अलावा पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन विभाग की विशेष मुख्य सचिव रवनीत कौर और मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत भी उपस्थित थे।   

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Bharat Bhushan Ashu , Vijay Inder Singla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD