Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा राजपुरा हलके के सर्वपक्षीय विकास के लिए 10 करोड़ रुपए देने का ऐलान

खऱाब मौसम के बावजूद लोगों की रैली ने सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई : चन्नी

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Hardayal Singh Kamboj, Rajpura
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा , 07 Jan 2022

Last updated on: Jan 07, 2022, 00:00 IST

राजपुरा हलके के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज इस हलके को 10 करोड़ रुपए के इलावा बनूड़ को जल्द ही सब डिविजऩ का दर्जा देने का ऐलान किया है।उन्होंने बनूड़ में सरकारी कालेज बनाने और अस्पताल को अपग्रेड करने का भी ऐलान किया।आज यहां स्थानीय अनाज मंडी में विशाल रैली को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि आज मौसम भी खऱाब है परन्तु मौजूदा राज्य सरकार की लोकप्रियता का अंदाज़ा लोगों की बड़ी संख्या से लगाया जा सकता है। परन्तु फिऱोज़पुर रैली में 70000 कुर्सियों लगाने के बावजूद सिफऱ् 700 लोग ही पहुँचे थे। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को खाली कुर्सियों को ही संबोधन करना पड़ा।उनकी सरकार द्वारा जन समर्थकी पहलकदमियों का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बाज़ीगर भाईचारे को उनके कब्ज़े वाले प्लाटों पर मल्कीयत के अधिकार दिए जा रहे हैं और ‘मेरा घर मेरे नाम’ स्कीम के तहत लाल लकीर के अंदर रहते लोगों को भी मल्कीयत के अधिकार दिए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 27 लाख पैंशनरों को समय पर पैंशनें दी जा रही हैं और आज उनके खातों में 1000 रुपए की अतिरिक्त राशि जमा हो जायेगी। 

इसके साथ ही, सरकारी और प्राईवेट कालेजों और यूनिवर्सिटियों में पढ़ रहे 8.50 लाख नौजवानों के बैंक खातों में दो-दो हज़ार रुपए डाले जाएंगे।चन्नी ने आगे बताया कि उनकी सरकार ने समाज के सभी वर्गों ख़ास कर किसानों और व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा है। इसके इलावा, उनकी सरकार की मुख्य प्राप्तियों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में क्रमवार 10 रुपए और 5रुपए की कटौती, घरेलू खपतकारों के लिए बिजली की दरों में 3रुपए की कटौती, पानी के खर्च को 50 रुपए तक घटाने, गौशालाओं के 19 करोड़ रुपए के बिजली बिलों को माफ करने, 52000 आंगणवाड़ी वर्करों के इलावा 67000 आशा वर्करों और मिड डे मील वर्करों के मासिक मानभत्ते में विस्तार करना शामिल है।राजपुरा के विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज़ की सराहना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक हलके सर्वपक्षीय विकास के इलावा समाज के सभी वर्गों की भलाई को यकीनी बनाने के लिए दिन-रात तत्पर हैं।शिरोमणि अकाली दल ख़ास कर बादलों पर बरसते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल परिवार की सरप्रस्ती वाले ट्रांसपोर्ट माफिया को कांग्रेस सरकार ने प्रभावशाली ढंग से नकेल डाली है और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर उसके कारनामों के कारण कानूनी घेरे में लिया है।

आम आदमी पार्टी (आप) की लीडरशिप और ख़ास तौर पर अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों के साथ भी धोखा कर रहा है क्योंकि वह दिल्ली निवासियों की मेहनत की कमाई पंजाब में चुनाव प्रचार पर ख़र्च कर रहा है। चन्नी ने आगे कहा कि यदि ईश्वर न करे, उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो केजरीवाल अपनी खाहिशों को पूर्ति के लिए पंजाब के खजाने को सेंध लगागा। इसके इलावा दिल्ली का मुख्यमंत्री अपने साथी भगवंत मान के द्वारा पंजाब पर शासन करने की लालसा को पाल रहा है।इस मौके पर लोगों को संबोधन करते हुये विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज़ ने कहा कि अब पंजाब के लोगों को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जिससे आम लोग आसानी से मिल सकते हैं जबकि पहले वाला मुख्यमंत्री पूरा साल अपनी पार्टी के विधायकों को ही नहीं मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री का, उनकी सरकार की तरफ से 100 दिनों के दौरान राजपुरा हलके के विकास को यकीनी बनाने के लिए 41 करोड़ रुपए मुहैया करवाने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर अन्यों के इलावा पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, विधायक निर्मल सिंह सुतराना, जि़ला यूथ कांग्रेस (ग्रामीण) के प्रधान निर्भय सिंह मिलटी, प्रधान जि़ला कांग्रेस (ग्रामीण) गुरदीप सिंह ऊंटसर, नगर कौंसिल राजपुरा के प्रधान नरिन्दर शास्त्रीय, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) गौतम जैन और एस.एस.पी डा. सन्दीप गर्ग शामिल हैं।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Hardayal Singh Kamboj , Rajpura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD