Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खेती कानून विरोधी आंदोलन में जानें गंवाने वाले किसानों के 27 पारिवारिक सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे

कठिन समय में किसानों के साथ खड़े होने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराई

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Randeep Singh Nabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jan 2022

Last updated on: Jan 04, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कठिन समय में किसानों की मदद के लिए अपनी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुये कृषि और किसान कल्याण मंत्री रणदीप सिंह नाभा के साथ तीन काले खेती कानूनों के खि़लाफ़ संघर्ष के दौरान जानें गंवाने वाले किसानों के 27 पारिवारिक सदस्यों को आज सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे।किसानों को राज्य के आर्थिक ढांचे की रीढ़ की हड्डी बताते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीडि़त परिवारों की भलाई को यकीनी बनाने के लिए हमेशा हर संभव कदम उठाऐगी।जि़क्रयोग्य है कि राज्य सरकार ने अब तक किसानों के करीब 407 परिवारों को 5-5लाख रुपए का मुआवज़ा दिया है जो कि खेती कानूनों के विरुद्ध साल भर चले आंदोलन के दौरान जानें गंवा चुके थे और बाद में केंद्र द्वारा यह कानून रद्द कर दिए गए हैं। इसके इलावा राज्य सरकार ने इन मृतक किसानों के 169 वारिसों को नौकरियाँ भी दीं।

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार राज्य सरकार को सभी जिलों में से मृतक किसानों के कुल 407 केस मिले हैं जहाँ उनके पारिवारिक सदस्यों को सरकारी नौकरियाँ मुहैया करवाई जा सकती हैं। राज्य स्तरीय कमेटी की तरफ से आज भी मृतक किसानों के वारिसों के 120 नामों को हरी झंडी दी गई है, जिनमें से 27 उम्मीदवारों को नौकरी के पत्र मुहैया करवा दिए गए हैं और बाकी 93 को अगले कुछ दिनों में जारी कर दिए जाएंगे।प्रवक्ता ने आगे बताया कि यह एक निरंतर प्रक्रिया है और जैसे ही सरकार को जि़ला स्तर से तस्दीक रिपोर्ट मिलती है, योग्य पारिवारिक सदस्यों को उनकी योग्यता के अनुसार नियुक्ति पत्र जारी किये जा रहे हैं।पंजाब सरकार ने पहले ही एक अहम फ़ैसला लिया है कि मृतक किसानों के माता, पिता, विवाहित भाई या बहन, विवाहित बेटी, बहु और पोते-पोतियों को तरस के आधार पर एक बार के मौके के अंतर्गत नौकरी के लिए योग्य माना जायेगा।आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कुल 27 व्यक्तियों में से 15 पटियाला जिले से, तीन अमृतसर से, दो एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और 7 फतेहगढ़ साहिब के हैं।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Randeep Singh Nabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD