Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब यूथ विकास बोर्ड द्वारा पंजाब भर में रोजग़ार मेले लगाकर युवाओं को रोजग़ार दिलाने की पहल की : सुखविन्दर सिंह बिन्द्रा

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दौरान युवाओं के लिए विशेष टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे

Sukhwinder Singh Bindra, Punjab Youth Development Board,Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, PYDB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jan 2022

Last updated on: Jan 04, 2022, 00:00 IST

युवाओं के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध पंजाब यूथ विकास बोर्ड ने जि़ला रोजग़ार एवं कारोबार ब्यूरो के सहयोग से हरेक शुक्रवार को पंजाब भर में रोजग़ार मेले लगाने की बड़ी पहल की है, जिसके लिए बोर्ड के सदस्यों द्वारा युवाओं को एकजुट कर इन रोजग़ार मेलों में लाकर रोजग़ार देने को सुनिश्चित बनाया जाता है।पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने आज यहाँ पंजाब भवन में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और खेल एवं युवा सेवाओं संबंधी मंत्री परगट सिंह, जो स्वयं पूर्व हॉकी ओलम्पियन कप्तान हैं, ने पंजाब से नशों की समस्या को जड़ से ख़त्म करने के लिए खेल टूर्नामैंट करवाने का बड़ा प्रयास किया है, जिससे युवाओं की शक्ति को रचनात्मक रूप से इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर लगाकर ही राज्य से नशों का मुकम्मल ख़ात्मा किया जा सकता है। इस मकसद से बोर्ड ने हलका साहनेवाल में कॉर्पोरेट सामाजिक जि़म्मेदारी फंड (सी.एस.आर.) की मदद से तीन खेल स्टेडियम बनाने का प्रयास किया है, जिनमें से एक स्टेडियम का उद्घाटन किया जा चुका है, जबकि दो स्टेडियमों का निर्माण कार्य चल रहा है।कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दौरान किए जाने वाले प्रयासों की बात करते हुए स. बिंद्रा ने कहा कि युवाओं की मदद से इस लहर के दौरान 15 से 18 साल तक के युवाओं का टीकाकरण करवाने के लिए विशेष कैंप लगवाने की मुहिम चलाई जाएगी।

उन्होंने पिछले समय में किए गए कार्यों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी बोर्ड ने 900 टीकाकरण कैंप लगाए गए और एक हज़ार से अधिक डॉक्टरों को प्रशंसा पत्र दिए गए। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बोर्ड द्वारा सी.एस.आर. फंड की मदद से 2500 पी.पी.ई. किटें बाँटी गई और कोरोना वॉरियजऱ् का 25 लाख रुपए तक का बीमा करवाया गया।चेयरमैन ने बताया कि युवाओं की ऊर्जा खेलों की ओर लगाने के लिए यूथ ऑफ पंजाब मुहिम के अंतर्गत 2500 खेल किटं बाँटी गई और मिशन फ़तेह के अंतर्गत कोरोना के दौरान निजी स्कूलों के 9 हज़ार विद्यार्थियों की फीस माफ करवाई गई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा युवाओं के लिए बहुत सी योजनाएँ बनाई गई हैं और उनकी कोशिश रहेगी कि बोर्ड द्वारा एकत्रित की गई फीडबैक पर आधारित युवाओं से सम्बन्धित मुद्दों को आगामी विधान सभा चुनाव सम्बन्धी पार्टी के मैनीफैस्टो में शामिल किया जाएगा।इसके उपरांत चेयरमैन स. बिंद्रा ने बोर्ड की बैठक भी की, जिसमें राज्य सरकार की युवा समर्थकीय नीतियों को लोगों तक ले जाने का न्योता दिया गया। इसके अलावा बोर्ड द्वारा युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए जागरूकता मुहिम को और तेज़ी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।इस मौके पर बोर्ड के नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन जतिन्दर सिंह बॉबी का स्वागत किया गया। बेठक में बोर्ड के मैंबर डॉ. अमित शर्मा, अकाशदीप सिंह लाली और एडवोकेट लखवीर सिंह, युवा सेवाएं विभाग के डिप्टी डायरैक्टर डॉ. कंवलजीत सिंह सिद्धू और सहायक डायरैक्टर रुपिन्दर कौर के अलावा नितिन अरोड़ा, सतिन्दरपाल सिंह आहलूवालिया, एडवोकेट जशन गिल और अखिल सूरी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhwinder Singh Bindra , Punjab Youth Development Board , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , PYDB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD