एचपीसीए का समर्थन कभी नहीं किया : धूमल
Web Admin
5 दरिया न्यूज
शिमला , 17 Apr 2014
Last updated on: Apr 17, 2014, 00:00 IST
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए कभी भी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) का पक्ष नहीं लिया। नेता प्रतिपक्ष धूमल ने कहा कि उन पर राजनीतिक मंशा के तहत इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।धूमल ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लोगों को यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि मैंने एचपीसीए का मुख्य संरक्षक बनकर उसका पक्ष लिया।"धूमल ने स्पष्टीकरण दिया कि वह कभी भी एचपीसीए के मुख्य संरक्षक नहीं बने।धूमल ने कहा, "न तो मैंने एचपीसीए की किसी बैठक में हिस्सा लिया और न ही उसके पक्ष में कोई कदम उठाया।"राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने पिछले वर्ष अगस्त माह में एचपीसीए के खिलाफ धमर्शाला स्टेडियम के नजदीक खिलाड़ियों के लिए रिहायशी भवन का निर्माण करने के लिए भूमि आवंटन में कथित गड़बड़ी करने को लेकर धोखाधड़ी और गलत इस्तेमाल का मामला दर्ज किया था।