Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए राज्यव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, State wide covid-19 vaccination campaign, Mand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मण्डी , 03 Jan 2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) मण्डी से 15 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के लिए राज्यव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। इस विद्यालय के कक्षा 12वीं कला संकाय के छात्र रवि कुमार को-वैक्सीन की पहली खुराक लेने वाले पहले छात्र बने।इसके उपरांत, मण्डी में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 के विरूद्ध टीकाकरण करवाने के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आएं, क्योंकि इस संक्रमण से बचाव का वर्तमान में केवल यही साधन है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 15 से 18 आयुवर्ग में लगभग 3.57 लाख युवाओं का टीकाकरण किया जाएगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत 4,259 शैक्षणिक संस्थानों को शामिल किया गया है, जिसमें 2801 सरकारी, 1,402 निजी और 56 अन्य शिक्षण संस्थान शामिल हैं। प्रदेश सरकार कोविड के नए वेरिएंट डेल्टा और ओमिक्राॅन के सम्बन्धित मामलों की निगरानी कर रही है और इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी निवारक उपाय किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस अस्पताल अनुभाग की उपाध्यक्ष डाॅ. साधना ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, राकेश जम्वाल और इन्द्र सिंह गांधी, नगर निगम मण्डी की महापौर दीपाली जसवाल, उपायुक्त अरिंदम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , State wide covid-19 vaccination campaign , Mand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD