Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

भाजपा ने ‘आप’ के विजेता उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश कर अपनी घटिया राजनीति का ताजा सबूत दिया : राघव चड्ढा

‘आप’ ने भाजपा की इस घटिया राजनीति के चलते अपने पार्षदों के मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग मोड पर लगाए और घरों के बाहर लगाए सीसीटीवी कैमरे

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Neel Garg, Pradeep Chhabra, Prem Garg, Chandramukhi Sharma, Harmohan Dhawan, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Dec 2021

Last updated on: Dec 28, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब मामलों  के सह प्रभारी और दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा ने आज मंगलवार को यहां पार्टी हेडक्वार्टर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुलासा किया कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर बीते दिन (सोमवार) आए नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी के विजेता उम्मीदवारों को भाजपा द्वारा खरीदने की कोशिश की जा रही है।राघव चड्ढा ने कहा कि आप ने भाजपा की इस घटिया राजनीति को जनता के समक्ष रखने के उद्देश्य से अपने पार्षदों को  उनके मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग मोड पर डालने की हिदायत दी है और उनके घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर  भाजपा ने इस प्रकार की कोई भी हरकत की तो 'आप' अपने पार्षदों के मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक कर भाजपा की इस गंदी राजनीति को लोगों के सामने उजागर कर देगी।राघव चड्ढा अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि 'हॉर्स ट्रेडिंग की इस हरकत को पंजाब बीजेपी प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत समेत चंडीगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि बीती देर रात उनकी पार्टी के तीन काउंसलरों से भाजपा के सीनियर लीडरों ने संपर्क कर उन्हें पैसे का लालच दिया गया। उन्होंने कहा कि निगम चुनावों में करारी शिकस्त मिलने के बाद भाजपा का एक और असली चेहरा सामने आ गया है। 

राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी ने उनके दो पार्षदों को 50-50 लाख  रुपये और एक पार्षद को 75 लाख  रुपये देकर खरीदने की कोशिश की गयी है। राघव चड्ढा ने कहा कि आप' के पार्षद भाजपा के यहां चंडीगढ़ में शुरू किए गए 'ऑपरेशन कमल' के झांसे या किसी भी तरह के लालच में आने वाले नहीं हैं।उन्होंने कहा कि 'आप' के पार्षद उस मिट्टी के नहीं बने जो भाजपा के इस तरह के लालच या किसी अन्य हथकंडों के आगे घुटने टेक देंगे। राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में अब तक कांग्रेस ने 12 और भाजपा ने 13 साल शासन किया है। इस दौरान दोनों पार्टियों द्वारा की गई कथित भ्रष्टाचार की राजनीति के बाद चंडीगढ़ वासियों ने एक बदलाव के रूप में आम आदमी पार्टी को नगर निगम चुनावों में समर्थन दिया है। शहर वासियों ने अरविंद केजरीवाल के विकास और ईमानदार शासन के मॉडल को पूरा समर्थन देकर निगम चुनाव में 'आप' के  14 उम्मीदवारों को रिकॉर्ड  जीत दिलाई है। 'आप' की इस सफलता के बाद भाजपा ने घटिया राजनीति का परिचय देते हुए चंडीगढ़ के नागरिकों द्वारा चुने गए नुमाइंदों को खरीदने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि 'आप' पार्षदों को पैसे के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलने सहित कई अन्य प्रलोभनों का लालच दिया गया।राघव चड्ढा ने बताया कि भाजपा ने गोवा,अरुणाचल प्रदेश और मध्यप्रदेश के बाद चंडीगढ़ में भी "ऑपरेशन कमल" चलाकर पार्षदों को खरीदने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लालच में कांग्रेस वाले आ सकते हैं 'आप' वाले नहीं। क्योंकि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल का परिवार है और आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का सच्चा सिपाही है। 

'आप' भाजपा की इस गंदी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी और जरूरत पडऩे पर कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है। राघव चड्ढा ने कहा कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल इस महीने चंडीगढ़ निगम चुनाव में पार्टी के विजयी उम्मीदवारों का उत्साह बढ़ाने और इन चुनाव में हारने वाले उम्मीदवारों को प्रोत्साहित करने के लिए चंडीगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वह एक बैठक भी करेंगे जिसमें आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ की तरह पंजाब के लोग भी सूबे की पारंपरिक पार्टियों की कथित जन विरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार में डूबे शासन से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में 26 साल कांग्रेस और 24 साल अकाली-भाजपा ने राज किया है। अब पंजाब के लोग इन पारंपरिक पार्टियों से तंग आ चुके हैं और आम आदमी पार्टी को बदलाव के रूप में देख रहे हैं।आप नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसका दिल पंजाब की खुशहाली के लिए धडक़ता है। राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी। विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस के दो-चार विधायक ही पार्टी में बचे रहेंगे और बाकी अपनी पार्टी छोडक़र दूसरी पार्टियों में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने पंजाब की जनता से कांग्रेस को वोट न देने की अपील की।  ऐसा करने पर उनका कीमती वोट ही बर्बाद होगा क्योंकि पंजाब में कांग्रेस विलुप्त होने के कगार पर है।इस मौके पर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह प्रभारी प्रदीप छबड़ा, अध्यक्ष प्रेम गर्ग, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्मा समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और पंजाब प्रवक्ता नील गर्ग मौजूद थे।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Neel Garg , Pradeep Chhabra , Prem Garg , Chandramukhi Sharma , Harmohan Dhawan , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD