Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा चल रही भर्ती मुहिम में 28 स्पैशलिस्ट डाक्टरों की नियुक्ति

O P Soni, Om Parkash Soni, Om Prakash Soni, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Dec 2021

Last updated on: Dec 28, 2021, 00:00 IST

ओमिक्रोन और तीसरी लहर का ख़तरा बढऩे के मद्देनजऱ पंजाब के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मज़बूती देते हुये उप मुख्यमंत्री पंजाब ओ. पी. सोनी ने आज 28 मेडिकल अधिकारियों (स्पैशलिस्ट) को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें से 7 मेडिसन स्पैशलिस्ट, 8ऐनेसथीटिस्ट, 6बाल रोग माहिर, 5गायनीकोलोजिस्ट शामिल हैं।इस भर्ती मुहिम के बारे और जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोविड के फैलाव को रोकने और पंजाब के लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चल रही भर्ती मुहिम में तेज़ी लाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार द्वारा घर-घर रोजग़ार स्कीम के अंतर्गत पंजाब के नौजवानों को नौकरियां प्रदान करने के लिए विशेष पहलकदमियां की गई हैं और बेरोजग़ार नौजवानों को नौकरियां प्रदान करने के मकसद की प्राप्ति के लिए हर संभव यत्न किये जा रहे हैं। यहां यह भी बताने योग्य है कि स्वास्थ्य विभाग पंजाब द्वारा मेडिकल अधिकारियों समेत पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ के 13000 से अधिक पदों पर भर्ती मुकम्मल कर ली गई है। उन्होंने कहा कि यह सभी नियुक्तियां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से योग्यता का आधार पर पारदर्शी ढंग से की जा रही हैं। 

जि़क्रयोग्य है कि पंजाब स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्पैशलिस्ट डाक्टरों के 423 पदों का इश्तिहार जारी किया गया था और पंजाब स्वास्थ्य विभाग में स्पैशलिस्ट डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए श्री सोनी ने इन पदों को भरने के लिए वाक-इन-इंटरव्यू लेने के निर्देश दिए हैं। जिन अधिकारियों को आज नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं उनका वाक-इन-इंटरव्यू 11 दिसंबर को हो गया था।उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में हर महीने स्पैशलिस्ट डाक्टरों की भर्ती के लिए ऐसी वाक इन इंटरव्यू करवाई जायेगी।श्री सोनी ने स्वास्थ्य विभाग में नये नियुक्त किये गए अधिकारियों को बधाई दी और उनको राज्य की अलग -अलग स्वास्थ्य संस्थाओं में अपनी जि़म्मेदारी ईमानदारी और तनदेही से निभाने के लिए प्रेरित किया।प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, राज कमल चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी प्राप्त करने वाले नव-नियुक्त डाक्टरों का स्वागत किया। उन्होंने नव-नियुक्त डाक्टरों को महामारी के इस दौर में कुशलता से काम करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि उनको पंजाब की सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में अपनी ड्यूटी तनदेही से निभा कर और इस महामारी के ख़ात्मे के लिए योगदान देकर देश की सेवा करने का मौका मिला है।इस मौके पर डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं पंजाब डा. अन्देश और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: O P Soni , Om Parkash Soni , Om Prakash Soni , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD