Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब को नशों की दलदल में से निकालने के लिए राज्य के लोगों का सहयोग बेहद ज़रूरी : सुखजिन्दर सिंह रंधावा

उप मुख्यमंत्री ने 190 करोड़ रुपए की लागत से बने अलट्रा मॉडर्न केंद्रीय सुधार घर गोइन्दवाल साहिब का किया उद्धाटन

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Congress, Goindwal Sahib, Tarn Taran, Jasbir Singh Gill, Jasbir Singh Gill Dimpa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोइन्दवाल साहिब (तरन तारन) , 27 Dec 2021

Last updated on: Dec 27, 2021, 00:00 IST

पंजाब को नशों की दलदल में से निकालना बहुत ज़रूरी है, इसलिए जहाँ पंजाब सरकार और पुलिस विभाग पूरी निष्ठा से काम कर रहा है, वहीं राज्य के लोगों का सहयोग बेहद ज़रूरी है। इन विचारों का प्रगटावा उप मुख्यमंत्री पंजाब श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज केंद्रीय सुधार घर गोइन्दवाल साहिब का उद्घाटन करने के मौके पर किया। इस मौके पर उन्होंने कैदियों और हवालातियों की मुश्किलों को भी सुना।इस मौके पर लोक सभा हलका खडूर साहिब से सांसद श्री जसबीर सिंह डिम्पा, हलका विधायक श्री रमनजीत सिंह सिक्की, विधायक श्री संतोख सिंह भलाईपुर, प्रिंसिपल सचिव जेलें श्री वी. के तिवाड़ी, ए.डी.जी.पी. जेलें श्री पी. के सिन्हा, डी.आई.जी. फिऱोज़पुर रेंज श्री इन्दरबीर सिंह, डिप्टी कमिश्नर तरन तारन श्री कुलवंत सिंह और एस.एस.पी. तरन तारन श्री हरविन्दर सिंह विर्क भी उनके साथ थे।श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि केंद्रीय सुधार घर गोइन्दवाल साहिब को असली रूप में सुधार घर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस सुधार घर में 2780 व्यक्तियों को रखने की क्षमता है, जोकि लगभग 85 एकड़ जगह में बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस सुधार घर को अलट्रा मॉडर्न बनाने के लिए लगभग 190 करोड़ रुपए ख़र्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस सुधार घर में कैदियों के साथ मुलाकात करने का भी बढिय़ा प्रबंध किया गया है।इसके उपरांत एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब गुरूओं, पीरों की बसाई हुई धरती है और इसका नशों की दलदल में फंस जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने हर लड़ाई में बढ़-चढकऱ अपना योगदान दिया है और अब नशों के खि़लाफ़ भी डटकर जंग लडऩी है, जिससे आने वाली पीढिय़ों को नशों के कुप्रभाव से बचाया जा सके।इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जेलों की हालत सुधारने के लिए जेल बोर्ड का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जेलों में फ़ैक्ट्रियाँ और पेट्रोल पंप लगाने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे जेलें आत्मनिर्भर हो सकें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सुधार घर गोइन्दवाल साहिब में भी टाइलें बनाने की फैक्ट्री लगाई जा रही है, जहाँ काम करने वाले बंदियों को दिहाड़ी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जेल में आने वाले हवालाती और कैदियों की काउंसलिंग भी की जाएगी, जिससे असल जीवन में वे सीधे रास्ते पर आ सकें। उन्होंने कहा कि जेलों में राशन की निजी खरीद बंद की गई है और सारा ज़रूरी सामान अब मार्कफैड, मिल्कफैड और शूगरफैड से खरीदा जाएगा।इस मौके पर संबोधन करते हुए लोक सभा हलका खडूर साहिब से सांसद श्री जसबीर सिंह डिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह के नेतृत्व में राज्य के लोगों के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा आने वाले विधान सभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी फिर बहुमत हासिल करके लोक-हितैषी सरकार बनाएगी।हलका विधायक खडूर साहिब श्री रमनजीत सिंह सिक्की ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विधान सभा हलका खडूर साहिब के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए ख़र्च किए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने उप मुख्यमंत्री से ब्यास नदी से प्रभावित होने वाले इलाके को नुकसान से बचाने के लिए बाँध बनाने और फोकल प्वाइंट गोइन्दवाल साहिब में इंडस्ट्री कॉम्पलैक्स के प्लांटों को पंजाब लघु उद्योग द्वारा हर साल दिए जाने वाले जुर्माने की माफी के लिए भी माँग की।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , Goindwal Sahib , Tarn Taran , Jasbir Singh Gill , Jasbir Singh Gill Dimpa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD