Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिली : जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Khabarein Abhi Tak, Shining Himachal Conclave-2021
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Dec 2021

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया है। इस अवधि में सरकार ने अनेक नई योजनाएं आरम्भ की हैं, जिससे विकास के एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। वर्तमान राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश को हिमाचल की संस्कृति के अनुरूप आगे बढ़ाया है।मुख्यमंत्री ने यह बात आज यहां निजी टीवी चैनल खबरें अभी तक द्वारा आयोजित साइनिंग हिमाचल कान्क्लेव-2021 के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के सक्रिय सहयोग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास को तीव्र गति मिली है। कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावशाली क्रियान्वयन से प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक सामाजिक-आर्थिक बदलाव देखने को मिला है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थकेयर योजना-हिमकेयर, मुख्यमंत्री सहारा योजना, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना सहित अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं आरम्भ की हैं।उन्होंने कहा कि बहुत से क्षेत्रों मेंहिमाचल प्रदेश के सूचकांक देश के कई बड़े राज्यों से आगे हैं। हिमाचल कोविड टीकाकरण अभियान में लक्षित पात्र आबादी को पहली व दूसरी डोज लगवाने में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाला देश में पहला राज्य है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों के सूचकांक और डैशबोर्ड 2020-21 में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव के बावजूद हिमाचल प्रदेश में विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए, जिनके आशातीत परिणाम सामने आए हैं। इंडिया टुडे द्वारा वर्ष 2021 में जारी मोस्ट इम्प्रूवड बिग स्टेट इन हेल्थ सर्वे में हिमाचल प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के विकास में माडल राज्य के रूप में उभरे हिमाचल प्रदेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है।इस अवसर पर खबरें अभी तक के संपादक नासिर कुरैशी, राज्य ब्यूरो चीफ अरूण उनियाल, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Khabarein Abhi Tak , Shining Himachal Conclave-2021

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD