Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

केजरीवाल पंजाब को लूटने वाले ट्रांसपोर्ट माफिया का हिस्सेदार : अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग

परिवहन मंत्री ने केजरीवाल को दिल्ली में ऑर्बिट को इजाज़त देने और पी.आर.टी.सी. की बसों को रोकने के लिए बादलों के साथ किये सौदे पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए ललकारा

 Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नईं दिल्ली /चंडीगढ़ , 24 Dec 2021

Last updated on: Dec 24, 2021, 00:00 IST

दिल्ली में कई सालों से रोकी गई पंजाब सरकार की बस सर्विस को चलाने के लिए अलग-अलग समय पर लिखे कई पत्रों का जानबुझ कर जवाब न देने के रोष के तौर पर आज पंजाब के परिवहन मंत्री स. अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने अरविन्द केजरीवाल की सरकारी रिहायश के बाहर धरना लगाया। धरने का नेतृत्व करते हुये राजा वड़िंग ने केजरीवाल को चुनौती दी कि वह ऑर्बिट बसों को दिल्ली भर में चलने की इजाज़त देने के लिए बादलों के साथ की सांठगांठ और पी.आर.टी.सी. को रोके जाने संबंधी स्थिति स्पष्ट करें।राजा वड़िंग ने केजरीवाल पर बरसते हुये उसे आदतन झूठा करार देते हुये कहा कि स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (एस.टी.यू.) की वॉल्वो बसों को इंद्रा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाने से रोकने पर उनको सिर्फ़ आई.एस.बी.टी. तक सीमत करने और इसके विपरीत प्राईवेट बस आप्रेटरों को हर तरह की इजाज़त देकर जहाँ केजरीवाल का दोगला किरदार सामने आया है, वहीं उसके झूठ का पर्दाफाश हो गया है जिसमें उसने पंजाब में ट्रांसपोर्ट माफिया को ख़त्म करने की बात कही है।दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल के निवास के बाहर सुबह के समय पर पहुँचे राजा वड़िंग ने इस नाजुक मुद्दे पर बात करते हुये कहा, ‘केजरीवाल पंजाब को लूटने वाले ट्रांसपोर्ट माफिया का हिस्सा है।’’

उन्होंने कहा कि यह पता लगने पर कि मैं यहाँ आ रहा हूं, केजरीवाल जल्द ही भाग निकला जबकि उसका स्टाफ उसकी मौजुदगी के बारे झूठ बोलता रहा। पंजाब के परिवहन मंत्री ने कहा कि उनको यकीन है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पंजाब जाने से पहले उनको ज़रूर मिलेंगे, जहां जाकर वह ट्रांसपोर्ट माफिया को ख़त्म करने के लिए कई नयी ‘गारंटियां’ पेश करेंगे।वड़िंग ने बतौर परिवहन मंत्री का पद सँभालने के तुरंत बाद 07 अक्तूबर, 2021 को केजरीवाल को पत्र लिखकर लंबे समय से लटक रहे इस मुद्दे को सुलझाने के लिए मीटिंग करने के लिए उचित तारीख़ और समय देने की अपील की थी। विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक यह पत्र पिछले परिवहन मंत्री रज़िया सुल्ताना की तरफ से 29 -11 -2019, 16 -3-2020 और 24 -2-2021 को दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर लिखे तीन पत्रों की लगातारता में था।प्रवक्ता ने बताया कि इस पत्र-व्यवहार से पहले, प्रमुख सचिव परिवहन श्री के. सिवा प्रसाद ने 06 दिसंबर, 2018 से 21 अगस्त, 2019 के दरमियान अपने दिल्ली के समकक्ष के पास चार बार लिखित रूप में यह मुद्दा उठाया था।पंजाब के परिवहन मंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्या सिंधिया के पास भी लिखित तौर पर यह मुद्दा उठा कर दिल्ली एयरपोर्ट पार्किंग सेवाओं को पंजाब स्टेट अंडरटेकिंग की बसों को हवाई अड्डे पर यात्रियों को उतारने की इजाज़त देने के लिए ज़रूरी दिशा-निर्देश जारी करने की विनती की थी।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD