Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा बाकी बचे 1.09 लाख छोटे और सीमांत किसानों के 2 लाख रुपए तक के 1200 करोड़ रुपए के ऋण माफ करने का ऐलान

कृषि विकास बैंक के छोटे और सीमांत किसानों को भी कृषि ऋण माफी के दायरे अधीन लाने का ऐलान

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Cabinet Decision Punjab, Randeep Singh Nabha, Vijay Inder Singla, Aruna Chaudary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Dec 2021

Last updated on: Dec 23, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य में 5 एकड़ तक क मालिकाना हक वाले लगभग 1.09 लाख छोटे और सीमांत किसानों के 2 लाख रुपए तक के ऋण के निपटारे के लिए मौजूदा ऋण माफी योजना के अंतर्गत 1200 करोड़ रुपए के फंड जारी करने का ऐलान किया है।गौरतलब है कि राज्य सरकार पहले ही ऐसे 5.63 लाख किसानों के 4610 करोड़ रुपए के ऋण माफ कर चुकी है। इनमें से 1.34 लाख छोटे किसानों को 980 करोड़ रुपए की राहत मिली है, जबकि 4.29 लाख सीमांत किसानों को 3630 करोड़ रुपए के ऋण माफी का लाभ मिला है।साल भर चले किसान आंदोलन के दौरान सैंकड़ों किसानों द्वारा दिए गए बलिदानों की याद में और इस दौरान किसानों के बेमिसाल योगदान के स्वरूप मुख्यमंत्री ने 5 एकड़ भूमि में अत्याधुनिक स्मारक बनाने का ऐलान भी किया। इस सम्बन्ध में प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि किसानों के आंदोलन और उनके बलिदानों को समर्पित यह स्मारक केंद्र सरकार से काले कृषि कानून रद्द करवाने के लिए किसानों द्वारा लड़ी गई संघर्षपूर्वक लड़ाई को दिखाने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह स्मारक इसलिए भी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि यह लोकतंत्र की सर्वोच्चता और किसान आंदोलन के शांतमयी व्यवहार को दिखाएगा। उन्होंने किसानों की अदम्य भावना और शांतिपूर्ण आंदोलन को प्रदर्शित करने के लिए आला दर्जे का स्मारक बनाने के लिए साझा किसान मोर्चा (एसकेएम) से पूर्ण समर्थन और सहयोग की माँग की।

एक महत्वपूर्ण फ़ैसले में मुख्यमंत्री चन्नी ने पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक, जिसको पहले लैंड मारगेज बैंक के नाम से जाना जाता था, के 2 लाख रुपए तक के कजऱ्दार 5 एकड़ तक की ज़मीन वाले छोटे और सीमांत किसानों को भी ऋण माफी योजना के दायरे में लाने का ऐलान किया।संयुक्त किसान मोर्चे की एक और बड़ी माँग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने राज्य में काले कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के विरुद्ध पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज की गईं सभी एफ.आई.आजऱ्. को 31 दिसंबर, 2021 तक रद्द करने का ऐलान किया। उन्होंने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए डीजीपी को तुरंत निर्देश दिए, जिससे राज्य भर में किसान आंदोलन और धान की पराली जलाने के मामलों में अलग-अलग किसानों के विरुद्ध दर्ज सभी मामले रद्द किया जा सकें।इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के 17 वारिसों को तरस के आधार पर नियुक्ति पत्र भी सौंपे।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रणदीप सिंह नाभा, विजय इंदर सिंगला, अरुणा चौधरी और राज कुमार वेरका के अलावा मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुसन लाल, वित्त कमिश्नर राजस्व वी.के. जंजूआ, वित्त कमिश्नर विकास डी.के. तिवारी, प्रमुख सचिव वित्त के.ए.पी सिन्हा और डी.जी.पी. एस. चट्टोपाध्याय उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Cabinet Decision Punjab , Randeep Singh Nabha , Vijay Inder Singla , Aruna Chaudary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD