Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शहर वासियों के सपनों का साकार करेगा बायोडायवर्सिटी पार्क : सुंदर शाम अरोड़ा

विधायक ने 5 करोड़ की लागत से 8 एकड़ में बनने वाले अत्याधुनिक बायोडायवर्सिटी पार्क का रखा नींव पत्थर

Sunder Sham Arora, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 19 Dec 2021

Last updated on: Dec 19, 2021, 00:00 IST

होशियारपुर वासियों के सपने को साकार करते हुए विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने 5 करोड़ की लागत से 8 एकड़ में बनने वाले बायोडायविर्सटी पार्क का नींव पत्थर रखा। जिले में अपनी किस्म का यह पहला बायोडायविर्सटी पार्क होगा जो कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छ वातावरण मुहैया करवाएगा। विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहर वासियों की लंबे समय से मांग थी कि उन्हें एक ऐसा पार्क मिले जहां बच्चे, महिला, बूढ़े सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ हो। इसी मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने शहर में बायोडायवर्सिटी पार्क की स्थापना का सपना लिया जो कि अब साकार होने वाला है। उन्होंने कहा कि नए कोर्ट कांप्लेक्स के साथ बनने वाले इस पार्क का का निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। बायोडायवर्सिटी पार्क का नींव पत्थर रखने के दौरान उनके साथ पिछड़ा वर्ग आयोग पंजाब के चेयरमैन सरवन सिंह, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, मेयर सुरिंदर कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) व कमिश्नर नगर निगम आशिका जैन भी मौजूद थे।

विधायक ने कहा कि इस पार्क में स्पोर्टस पार्क बनाया जाएगा जहां बास्केटबाल, वालीबाल, टैनिस जैसी खेल के लिए विशेष ग्राउंड तैयार होगी ताकि बच्चे व युवा सभी खेल का आनंद ले सके। इसके अलावा पार्क में चिल्ड्रन प्ले एरिया जिसमें तरह-तरह के झूले होंगे, नाना-नानी पार्क, योग गार्डन, ओपन एयर थियेटर,जागिंग व वाकिंग एरिया, गार्डन लाइट्स, हाई मास्ट लाइट्स, बटर फ्लाई गार्डन, नेशनल ट्री गैलरी, फूड कोर्ट व पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों को एक अच्छा माहौल मिल सके। उन्होंने बताया कि इसके अलावा यहां एक खुबसूरत तालाब बनाया जाएगा व विभिन्न तरह के पेड़, पौधे लगाए जाएंगे जो कि वातावरण को और भी खुशगवार बनाएंगे।सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि यह बायोडायवर्सिटी पार्क हरे भरे होशियारपुर की एक झलक प्रस्तुत करेगा, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्क बनने से शहर वासियों के साथ-साथ आस-पास के गांवों के लोगों को भी एक बेहतरीन स्थान मिलेगा जहां वे परिवार व बच्चों के साथ-साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर वासियों को सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी है।इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, मुकेश डाबर, प्रतीक अरोड़ा, एक्सियन कुलदीप सिंह, एक्सियन हरप्रीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD