Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रेलमाजरा में लैमरीन टैक स्किल यूनिवर्सिटी की रखी आधारशिला

यह यूनिवर्सिटी औद्योगिक क्षेत्र के नवीनतम रूझानों के अनुरूप राज्य के युवाओं के तकनीकी कौशल को और अधिक निखारेगी: चन्नी

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab,  Shaheed Bhagat Singh Nagar, Nawanshahr, S.B.S. Nagar, Chaudhary Darshan Lal Mangupur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शहीद भगत सिंह नगर , 10 Dec 2021

Last updated on: Dec 10, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के युवाओं की रोजग़ार पाने की क्षमता और उनके कौशल को निखारने के उद्देश्य से आज रेलमाजरा के रयात कैंपस में लैमरीन टैक स्किल यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी, जो उत्तरी क्षेत्र की पहली निजी तकनीकी स्किल यूनिवर्सिटी है।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने इस दिन को राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन के तौर पर दिखाया, क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख दिग्गजों जैसे आईबीएम, टाटा और ऐनसिस ने पंजाब में एक स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है, जो राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण और नौकरियाँ मुहैया करवाने में सहायक होगी। चन्नी ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी को स्थापित करने का विचार मुझे तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रहते हुए आया था।आज के समय की सबसे बड़ी ज़रूरत के तौर पर उद्योगों की माँगों और रोज़ाना के उभरते रूझानों के अनुकूल कौशल शिक्षा मुहैया करवाने पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि यूनिवर्सिटी रोजग़ार पैदा करने के उद्देश्य की पूर्ति करेगी और तीनों औद्योगिक कंपनियाँ यूनिवर्सिटी से पास हुए विद्यार्थियों को नौकरियाँ प्रदान करेंगी।

बलाचौर से विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी इस क्षेत्र के शैक्षिक स्तर में बुनियादी तौर पर बदलाव लाएगी।प्रतिनिधियों, जिनमें आईबीएम से हरि रामासुब्रमण्यम, ऐनसिस से रफ़ीक सोमानी और टाटा पुणे से आनंद भादे शामिल हैं, ने कहा कि अब तक पंजाब को देश के अन्नदाता के तौर पर जाना जाता था, परन्तु इस यूनिवर्सिटी की स्थापना से राज्य में कौशल विकास के क्षेत्र में भी एक विशेष स्थान बनाएगा, जो पंजाब के युवाओं में तकनीकी कौशल को विकसित करने के अलावा ज्ञान में भी वृद्धि करेगा।इससे पहले ‘मलवई गिद्दे’ की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और मुख्यमंत्री ने इस शानदार प्रदर्शन की विशेष रूप से सराहना की।इस मौके पर मुख्यमंत्री को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर अन्यों के अलावा फाऊंडर पार्टनर लैमरिन टैक स्किल यूनिवर्सिटी निर्मल सिंह रयात और पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण संबंधी सलाहकार डॉ. सन्दीप सिंह कौड़ा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr , S.B.S. Nagar , Chaudhary Darshan Lal Mangupur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD