Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अकाली दल, भाजपा और अमरिन्दर सिंह की पक्की सांझ : चरणजीत सिंह चन्नी

बादल परिवार और मजीठिया द्वारा की गई गलतियों के कारण अकाली दल हाशिए पर पहुँचा

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Payal, Ludhiana, Lakhbir Singh Lakha, Yadwinder Singh Jandiali, Manpreet Singh Badal, Gurkirat Singh Kotli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पायल (लुधियाना) , 09 Dec 2021

Last updated on: Dec 09, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान तो कुछ किया नहीं तो अब पंजाब की दुश्मन जमात भाजपा के साथ मिलकर फिर सत्ता के सपने देख रहे हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह और सुखबीर बादल लोगों को मूर्ख बनाते हैं। अकाली दल, भाजपा और अमरिन्दर सिंह एकसाथ हैं। वह आज पायल की दाना मंडी में लोगों की बड़ी जनसभा को संबोधन करने आए थे।उन्होंने कहा कि अकाली दल ने पंजाब को जी भरकर लूटा और पीटा एवं बादल परिवार और मजीठिया द्वारा की गई गलतियों के कारण अकाली दल हाशिए पर पहुँच गया है और जब तक सुखबीर और मजीठिया अकाली दल में हैं तब तक अकाली दल अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता। अकाली दल के नेताओं द्वारा लूट के पैसों से खरीदी गई बसें आज थानों में खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि बेअदबी का मामला बहुत सही ढंग से हल किया जा रहा है और दोषी बचने नहीं दिए जाएंगे और ना ही नशों का व्यापार करने वालों को छोड़ा जाएगा।केजरीवाल पर तीखा तंज कसते हुए स. चन्नी ने कहा कि पंजाब को शामलाट समझ कर दिल्ली वाले यहाँ कब्ज़ा करने को फिरते हैं। यहाँ राज पंजाब के आम लोग करेंगे। उन्होंने कहा कि यह लोगों के प्यार का ही नतीजा है कि वह जहाँ भी जाते हैं वहाँ आम लोग बढ़-चढक़र उनको मिलने पहुँच जाते हैं, जबकि केजरीवाल और अकाली दल की रैलियों में बहुत ही कम लोग एकत्र होते हैं।मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि केजरीवाल पंजाब आकर दावे तो बड़े-बड़े करते हैं, परन्तु सत्य यह है कि उनको पंजाब के बारे में कुछ भी नहीं पता। 

केजरीवाल को ना तो पंजाब के रहन-सहन के बारे में और ना ही पंजाब की मुश्किलों के बारे में कुछ पता है। उन्होंने कहा कि लोग ऐसे बाहरी नेताओं को बिल्कुल भी मुँह नहीं लगाएंगे। स. चन्नी ने कहा कि पंजाब में दो ढाई महीनों में युग परिवर्तन हो रहा है।लोगों द्वारा सौंपी गई सेवा के बाद उन्होंने वह मसले हल किए हैं, जो उन्होंने स्वयं झेले हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन को सलाम है, जिसमें 700 से अधिक किसान शहीद हो गए, परन्तु मोदी का अहंकार टूट गया और काले कृषि कानून रद्द हुए। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के विकास के लिए दिन-रात एक कर काम कर रहे हैं और हलका पायल के विकास सम्बन्धी भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि बस के रूटों के नए पर्मिट नौजवानों को दिए जाएंगे। पंजाब में 2 किलोवॉट लोड़ तक के क्नैकश्नों के 1500 करोड़ रुपए का बकाया माफ किया गया है। बिजली 3 रुपए प्रति यूनिट सस्ती की गई है, पेट्रोल सस्ता किया गया है। बिजली के अगले बिल जो आएंगे, उनके रेट कम होकर आएगा। गाँवों की पानी वाली मोटरों के बिल माफ कर दिए गए हैं।स. चन्नी ने दोराहा के सीवरेज के लिए 13 करोड़, पायल और मलौद के विकास के लिए 02-02 करोड़ देने का ऐलान किया। सिविल अस्पताल पायल में पोस्ट मार्टम की सुविधा, गंदे पानी के निकास के लिए 40 लाख, पायल बीजा सडक़ की विशेष मरम्मत, नंबरदारी जद्दी पुश्ति सरबराही के अंतर्गत नई शर्त के साथ देने, पायल मंडी के शैड के लिए अनुदान, अहमदगढ़ से चण्डीगढ़ बारस्ता पायल और चिंतपुर्णी तक का बस रूट बहाल करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मरहूम मुख्यमंत्री बेअंत सिंह ने अमन-शांति के लिए बलिदान दिया और उनके क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

इस मौके पर वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि इस जनसभा में पंजाब की बदलती तकदीर नजऱ आ रही है। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब के लोग खुश नहीं हो जाते तब तक कांग्रेस पार्टी पल भर के लिए भी आराम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि विधायक लखवीर सिंह लक्खा ने अपनी जि़म्मेदारी और सेवा निष्ठा से निभाई है और हलके का विकास करवाया है।कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों के लिए ऐतिहासिक फ़ैसले लिए हैं और राज्य को तरक्की के रास्ते पर अग्रसर किया है।पंजाब सीमावर्ती राज्य है और पंजाब के दुश्मन बहुत हैं। पहले पंजाब को आतंकवाद के अंधेरे में धकेल दिया गया और आज कांग्रेस के स्वरूप पंजाब में अमन-शांति है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने ऐलान किया था कि दलित उप मुख्यमंत्री नियुक्त करेंगे परन्तु वह कभी भी परिवारवाद से बाहर नहीं आ सके।आप ने भी ऐलान किया कि दलित उप मुख्यमंत्री होगा, परन्तु कांग्रेस ने इन सबको पीछे छोड़ दिया है। विरोधियों के पास अब कहने के लिए कोई बात नहीं है।इस मौके पर संबोधन करते हुए सांसद स. अमर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का अहंकार पंजाब के किसानों और मज़दूरों ने तोड़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने लोगों का इतना भरोसा जीता कि लोग उनका इंतज़ार करते रहते हैं।यह हलका कांग्रेस का गढ़ है और यहाँ पार्टी की जीत अटल है।विधायक लखवीर सिंह लक्खा ने कहा कि पायल में कांग्रेस पार्टी 1967 से लेकर बहुत मज़बूत है। स. चन्नी तब पंजाब के मुख्यमंत्री बने हैं जब लोगों की माँग थी कि मुख्यमंत्री लोगों की नब्ज़ पहचानने वाला हो। उन्होंने कहा कि हलके में कई सौ करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं और बाकी जारी हैं। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तेज प्रकाश कोटली, विधायक राकेश पांडे, अमरीक सिंह ढिल्लों, जि़ला परिषद् चेयरमैन यादविन्दर सिंह जंडाली समेत आदरणीय उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Payal , Ludhiana , Lakhbir Singh Lakha , Yadwinder Singh Jandiali , Manpreet Singh Badal , Gurkirat Singh Kotli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD