Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पाकिस्तान के साथ पंजाब सरहद से व्यापार खोलने के लिए जल्द ही भारत सरकार के पास पहुँच करूँगा : चरणजीत सिंह चन्नी

पाईटैक्स के लिए कनवैनशन सैंटर का नींव पत्थर इसी सप्ताह रखा जायेगा

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Navjot  Singh Sidhu, Amritsar, Gurjeet Singh Aujla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Dec 2021

Last updated on: Dec 06, 2021, 00:00 IST

राज्य की आर्थिकता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज ऐलान किया कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ व्यापार खोलने के मामले को उठाने के लिए वह जल्द ही भारत सरकार को पत्र लिखने के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात के लिए समय मांगेंगे।पी.एच.डी चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की अहम माँग को स्वीकृत करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने ऐलान किया कि पी.आई.टी.ई.ऐक्स के लिए 10 एकड़ क्षेत्रफल में कनवैनशन सैंटर का नींव पत्थर इसी सप्ताह के अंदर रखा जायेगा जिससे संस्था को क्षेत्र में व्यापार और उद्योग को बड़े स्तर पर उत्साहित करने के लिए अलग-अलग गतिविधियों पूरा करने के योग्य बनाया जा सके।यहाँ पंजाब इंटरनैशनल ट्रेड एक्सपो (पाईटैक्स) के 15वें मेले के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री चन्नी ने सवाल उठाते हुये कहा कि यदि व्यापार समुद्री रास्ते से हो सकता है तो ज़मीनी मार्ग के द्वारा क्यों नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे आर्थिक खुशहाली के बड़े मौके पैदा होंगे।मुख्यमंत्री चन्नी ने यह भी कहा कि उद्योगपतियों को एक ही प्लेटफार्म से हर तरह की ज़रूरी मंजूरियां निर्विघ्न ढंग से यकीनी बनाने के लिए जल्द ही एक डिजिटल सिंगल -विंडो प्रणाली स्थापित की जायेगी। चन्नी ने कहा, ‘यह कदम उनको अधिकारियों के साथ सीधा सम्पर्क हटा कर अपने घरों से ज़रूरी इजाज़तों के लिए आवेदन देने के योग्य बनागा, जिससे पारदर्शिता और बढ़ेगी।’

अपनी सरकार की प्राप्तियों का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने बताया कि राज्य सरकार ने व्यापारियों के विरुद्ध वैट से सम्बन्धित दर्ज 40,000 केस वापस ले लिए हैं, संस्थागत टैक्स ख़त्म कर दिया है, व्यापार का अधिकार कानून -2020 लागू कर दिया है, जिस से फ़ैक्टरियों और औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए सी.एल.यू. लेने की ज़रूरत को ख़त्म करना, 50 प्रतिशत निर्धारित दरें घटा कर औद्योगिक क्षेत्र को बड़ी राहत दी गई, 14 मोबाइल दस्तों की संख्या को 4 तक लाना, इसी तरह इंस्पेक्टर राज का अंत किया गया, फोकल प्वाइंटों को 10 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड किया गया। विवादित मामलों के लिए 150 करोड़ रुपए की एकमुश्त निपटारा स्कीम (ओ.टी.एस.) स्कीम के इलावा चंडीगढ़ में 200 एकड़ क्षेत्रफल में फि़ल्म सिटी प्रोजैक्ट पहले ही तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘हम हुनर विकास पर पूरा ध्यान केंद्रित करते हुए औद्योगिक क्षेत्र की माँगों के अनुसार शैक्षिक संस्थाओं में उपयुक्त सिलेबस शुरू करने की भी योजना बना रहे हैं।’धार्मिक पर्यटन में अमृतसर की बड़ी संभावनाओं का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने संतुष्टि ज़ाहिर किया कि पर्यटन के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के रूप में पंजाब का प्रथम दर्जा है। उन्होंने पाईटैक्स की तरफ से विशेष कर क्षेत्र के कारोबारियों को बड़ा प्लेटफार्म प्रदान करने और मेले में पाँच देशों ईरान, मिस्र, अफगानिस्तान, तुर्की और थाईलैंड की मौजुदगी को यकीनी बनाने के लिए इसकी शानदार सेवाओं के लिए सराहना की। 

मुख्यमंत्री ने वहां लगाऐ गए 450 स्टालों का निरीक्षण भी किया और सोनालिका को ‘सर्वात्तम इन्डोर स्टाल ’ का अवार्ड जबकि जेएऐल कंपनी को ‘बैस्ट आउटडोर स्टाल ’ का अवार्ड दिया।इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सरहद पार से व्यापार की अहमीयत को दर्शाया। अमृतसर को एशिया की सबसे बड़ी मंडी बताते हुये उन्होंने कहा कि यह पंजाब के लिए खुशहाली के नये आयाम खोलेगा क्योंकि 34 देशों के साथ व्यापार और कारोबारी गतिविधियां चलाईं जाएंगी। सूक्ष्म, छोटे और दर्मियाने उद्योग के व्यापारियों को बढ़ावा देने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान ने कहा कि हमारा ध्यान नौजवानों को नौकरी मांगने वालों की बजाय रोजग़ार पैदा करने के योग्य बनाने पर होना चाहिए।इस दौरान पीएचडी चेंबर पंजाब के सह-चेयरपरसन करण गिल्होत्रा ने पायटैक्स -21 के प्रबंध सफलता के साथ करने के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए जि़ला प्रशासन का धन्यवाद किया।इस मौके पर अन्यों के इलावा अमृतसर से लोक सभा मैंबर गुरजीत सिंह औजला, मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डा. राज कुमार वेरका, पी.एच.डी.सी.सी.आई. के पंजाब स्टेट चैप्टर के कनवीनर अमृतसर ज़ोन के कनवीनर और पी.एच.डी.सी.सी.आई. के सहायक सचिव जनरल नवीन सेठ उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Navjot Singh Sidhu , Amritsar , Gurjeet Singh Aujla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD