Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अपनी बेटियों-बहनों के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाले केजरीवाल को पंजाबी देंगे उचित जवाब : चरणजीत सिंह चन्नी

श्री गुरु रामदास जी के नाम पर रणजीत एवेन्यू में बनेगा स्पोट्र्स कंपलैक्स

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Navjot  Singh Sidhu, Amritsar, Gurjeet Singh Aujla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Dec 2021

Last updated on: Dec 06, 2021, 00:00 IST

‘आप’ सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर बरसते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को कहा कि उनके सम्मान को चुनौती देने और अहंकार का पंजाब निवासी ज़रूर मुँहतोड़ जवाब देंगे। हमारी बेटियों-बहनों के विरुद्ध भद्दी टिप्पणी करने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख की तरफ से अति घिनौने इरादे से की गई टिप्पणी का जवाब देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सभी हदें पार करके राजनीति में सबसे निचले स्तर को छूआ है, जिसको राज्य के लोग कभी माफ नहीं करेंगे।यहाँ रणजीत ऐवीन्यू में हलका विधायक श्री सुनील दत्ती की तरफ से करवाए भारी रैली को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि केजरीवाल जैसे नेता को ऐसी बेतुकी बात करनी शोभा नहीं देती, जो अपने आप को आम आदमी का मसीहा होने का दावा करता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंजाब के लोग ऐसे अपमानजनक रवैये को कभी भी बर्दास्त नहीं करेंगे, जो केजरीवाल के अहंकार और स्वै-मान को दर्शाता है।उन्होंने अमृतसर उत्तरी हलके में ओपन जिम, 3वालीबाल कोर्ट, चार क्रिकेट ग्राउंड, हॉकी ग्राउंड, तीन बास्केटबाल कोर्ट, फ़ुटबाल ग्राउंड और एथलेटिक ट्रैक, 4टैनिस कोर्ट, आउटडोर जिम, मल्टीपर्पज़ समेत स्पोर्टस कंपलैक्स बनाने का ऐलान किया। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि इस कंपलैक्स का नाम चौथे सिख गुरू श्री गुरु रामदास जी और अंदरूनी क्रिकेट स्टेडियम का नाम एडवोकेट भगवंत सिंह सिद्धू (प्रधान प्रदेश कांग्रेस कमेटी नवजोत सिंह सिद्धू के पिता) के नाम पर रखा जायेगा। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि इस स्टेडियम के लिए 15 करोड़ रुपए मंज़ूर किये गए हैं और इसके मुकम्मल होने तक और मुहैया करवाए जाएंगे।इस मौके पर दूसरों के अलावा अमृतसर से संसद मैंबर गुरजीत सिंह औजला, मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने भी संबोधन किया। इस मौके पर बोलते हुये श्री सुनील दत्ती ने हलका निवासियों की काफ़ी समय से माँगें पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब और कांग्रेस प्रधान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एक छोटे से बुलावे पर लोगों ने बड़ी संख्या में पहुँच कर जो प्यार दिया है, वह मुख्यमंत्री पंजाब की लोकप्रियता का सबूत है। उन्होंने आए हुए मेहमानों और रैली के इंतज़ाम के लिए श्री आदित्या दत्ती, सोनू दत्ती और ममता दत्ता का धन्यवाद किया। इस मौके पर दूसरों के अलावा विधायक स. सुखविन्दर सिंह डैनी बुंडाला, विधायक स. इन्दरबीर सिंह बुलारीया, स. हरप्रताप सिंह अजनाला, विधायक श्री तरसेम सिंह डीसी, मेयर स. करमजीत सिंह रिंटू, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट श्री दमनदीप सिंह और अन्य उपस्थित थे। 

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Navjot Singh Sidhu , Amritsar , Gurjeet Singh Aujla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD