Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हर घर दस्तक मुहिम : ओ.पी. सोनी ने सौ प्रतिशत टीकाकरण को यकीनी बनाने के लिए जागरूकता वैनों को दिखाई हरी झंडी

O P Soni, Om Parkash Soni, Om Prakash Soni, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Dec 2021

Last updated on: Dec 06, 2021, 00:00 IST

मौजूदा समय कोरोना के नये वेरीऐंट ओमिक्रोन के खतरे के साथ-साथ कोविड की तीसरी लहर की किसी भी संभावना को टालने के मद्देनजऱ, उप मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी, जो कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री भी हैं, ने पंजाब में सौ प्रतिशत टीकाकरण को यकीनी बनाने के लिए पंजाब भवन चंडीगढ़ से हरी झंडी दे कर पाँच जागरूकता वैनों को रवाना किया। यह जागरूकता मुहिम अब भी और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर का ख़तरा बड़े स्तर पर मंडरा रहा है और लोगों को कोविड के प्रकोप से बचाने का टीकाकरण ही स्थायी ढंग है।राज्य में चल रही टीकाकरण मुहिम का हवाला देते हुये श्री ओ.पी.सोनी ने बताया कि लगभग 1.66 करोड़ (80 46 प्रतिशत ) व्यक्तियों ने अपनी पहली ख़ुराक प्राप्त कर ली है और 79 लाख लोगों को दोनों ख़ुराकें दी जा चुकी हैं। इस मुहिम को और बढ़ावा देने और हर घर तक पहुँचने के मंतव्य से नवंबर के पहले हफ़्ते राज्य में ‘हर घर दस्तक’ कोविड -19 टीकाकरण मुहिम चलाई गई। इस मुहिम के अंतर्गत पहली और दूसरी ख़ुराक के लिए क्रमवार 312570 और 412912 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। 

4788 गाँवों में क्रमवार पहली डोज़ और 1145 गाँवों में दूसरी ख़ुराक के लिए 100प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।कोरोना टीकाकरण में और तेज़ी लाने के मंतव्य से इन आई.ई.सी. (सूचना शिक्षा संचार) वैनों का प्रयोग पहले 15 दिनों तक कम कारगुज़ारी वाले जिलों (फिऱोज़पुर, मानसा, बरनाला, बठिंडा, संगरूर) में जागरूकता पैदा करने के लिए किया जायेगा। जहाँ टीकाकरण के प्रति विरोध और शंकाओं को इन वैनों के द्वारा जागरूकता पैदा करके वैक्सीन लगवाने के बारे हिचकिचाहट को दूर किया जायेगा। पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में इस जागरूकता मुहिम को चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के मास ऐजूकेशन और मीडिया विंग के ब्लाक एक्स्टेंशन ऐजूकेटर तैनात किये जाएंगे।जि़क्रयोग्य है कि आज हरी झंडी देकर रवाना की गई यह जागरूकता वैनों अगले एक महीने तक गाँव -गाँव जाकर इस मुहिम सम्बन्धी जागरूकता पैदा करेंगी, जिससे सौ प्रतिशत टीकाकरण कवरेज हासिल की जा सके। इसके बाद राज्य भर के और जिलों को भी कवर किया जायेगा। विभाग का लक्ष्य दिसंबर 2021 के अंत तक 100प्रतिशत पहली ख़ुराक और दूसरी खुराक की रहती कवरेज को प्राप्त करना है।इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव विकास गर्ग, मिशन डायरैक्टर एन.एच.एम. कुमार राहुल उपस्थित थे।

 

Tags: O P Soni , Om Parkash Soni , Om Prakash Soni , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD