Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

घडिय़ाल की प्रजनन आबादी को स्थापित करने व इसे लुप्त होने से बचाने के लिए पंजाब सरकार प्रयत्नशील : संगत सिंह गिलजियां

वन मंत्री की उपस्थिति में वन्य जीव विभाग ने घडिय़ाल पुर्नवास प्रोजैक्ट के अंतर्गत टांडा के गांव कुल्ला फत्ता के नजदीक ब्यास दरिया में 24 घडिय़ाल छोड़े

Sangat Singh Gilzian, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टांडा , 05 Dec 2021

Last updated on: Dec 05, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार की घडिय़ाल की प्रजनन आबादी को स्थापित करने व इस प्रजाति को लुप्त होने से बचाने के लिए ब्यास कंजरवेशन रिजर्व में घडिय़ाल पुर्नवास प्रोजैक्ट के तीसरे चरण के अंतर्गत आज टांडा के गांव कुल्ला फत्ता के जंगल के नजदीक ब्यास दरिया में वन, वन्य जीव व श्रम मंत्री संगत सिंह गिलजियां की उपस्थिति में वन्य जीव विभाग की ओर से 24 घडिय़ाल छोड़े गए। उन्होंने कहा कि घडिय़ाल प्रजाति को लुप्त होने से बचाने के लिए पंजाब सरकार के वन्य जीव विभाग की ओर से घडिय़ाल की प्रजनन आबादी को स्थापित करने पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ प्रधान मुख्य वन पाल व मुख्य जंगली जीव वार्डन पंजाब आर.के मिश्रा भी मौजूद थे।वन मंत्री ने इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लोगों की सुविधा के लिए जंगली जीवों संबंधी हंटिंग के परमिट व जंगली जीव सैंचरी के 10 किलोमीटर के दायरे के अंदर आते लोगों के लिए असलाह लाइसेंस जारी करने के लिए मोबाइल एप को भी लांच किया। उन्होंने कहा कि अब लोगों के लिए लाइसेंस लेने के लिए एन.ओ.सी की प्रक्रिया को आसान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घडिय़ाल प्रजाति विश्व स्तर पर लुप्त होने की कगार पर है और यह प्रजाति अब संसार में उत्तर भारत की गंगा, यमुना, चंबल, बांग्लादेश व नेपाल की कुछ नदियों में ही पाई जाती है। उन्होंने बताया कि घडिय़ाल वर्ष 1960 तक ब्यास दरिया में आम देखा जाता था और इसके बाद से ही पंजाब में इसके सरंक्षण के लिए कार्य शुरु कर दिया गया।

संगत सिंह गिलजियां ने बताया कि वन विभाग व वल्र्ड वाइड फंड फार नेचर(डब्लयू.डब्लयू. एफ. इंडिया) के करवाए गए संयुक्त सर्वेक्षण से पता चलता है कि घडिय़ाल रिलिजिंग प्वाइंट से पूरे ब्यास दरिया में फैल रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के प्रयासों से ब्यास कंजरवेशन रिजर्व के सर्वेक्षणों के दौरान इन घडिय़ालों को 40 से 50 प्रतिशत की संख्या में देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट के पहले चरण के अंतर्गत ब्यास कंजरवेशन रिजर्व में वर्ष 2017-18 के दौरान जिला अमृतसर व तरनतारन में 47 घडिय़ाल पहले छोड़े गए थे और दूसरे चरण के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में होशियारपुर जिले के सलेमुपर व टाहली जंगल के साथ लगते ब्यास कंजरवेशन रिजर्व इलाके में घडिय़ालों के लिए अनुकूल टापू का चुनाव कर 23 घडिय़ाल इस टापू पर छोड़े गए थे।संगत सिंह गिलजियां की ओर से इस दौरान वाइल्ड लाइफ विंग की ओर से तैयार की गई घडिय़ाल कॉफी टेबल बुक जिसमें घडिय़ाल के पुर्नवास प्रोजैक्ट का विस्तार व पंजाब सरकार की ओर से किए गए प्रयासों का जिक्र है को भी लांच किया। इसके अलावा उन्होंने वाइल्ड लाइफ विंग आफ डिपार्टमेंट आफ फारेस्ट एवं वाइल्डलाइफ प्रीजरवेशन पंजाब की नई वैबसाइट https://wildlife.punjab.gov.in/index जिसमें पंजाब के सरंक्षित इलाकों, जंगली जीवों आदि जिसमें आम लोग आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं की भी शुरुआत की।इस मौके पर, मुख्य वन पाल(जंगली जीव) चर्चिल कुमार, वन पाल(जंगली जीव) मनीष कुमार, वन पाल जंगली जीव गनाना प्रकाश, वन मंडल अधिकारी जंगली जीव मंडल होशियारपुर गुरशरण सिंह, वल्र्ड वाइड फंड फार नेचर की कोआर्डिनेटर गीतांजलि कंवर, दलजीत सिंह गिलजियां, सनी मियाणी, मास्टर नरिंदर सिंह, राजेश राजू, सरपंच सर्बजीत सिंह कोटला, जसवंत सिंह, लक्की बलड़ा भी मौजूद थे।

 

Tags: Sangat Singh Gilzian , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD