Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर से टिफिन बम और 4 हैंड ग्रनेड किये बरामद

तीन दिनों में लगातार तीसरी ऐसी बरामदगी ; पहले भी सरहदी जि़ले से आरडीएक्स और दो हैंड ग्रनेड हुए थे बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Gurdaspur Police, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 03 Dec 2021

Last updated on: Dec 03, 2021, 00:00 IST

इस हफ्ते लगातार तीसरी कार्यवाही करते हुये पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर से गुरूवार को सरहदी जि़ले के गाँव सलेमपुर अरैयां से बरामद की एक बोरी में छुपाए हुए चार हैंड ग्रनेड और एक अन्य टिफिन बम बरामद किया है। इससे पहले पुलिस ने पाकिस्तान-आईएसआई की हिमायत प्राप्त दो आतंकवादी गुटों का पर्दाफाश किया था।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डीजीपी पंजाब इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने बताया कि सरहदी जिले में से हाल ही में आर.डी.ऐक्स, हैंड ग्रनेड और पिस्तौलों की बरामदगी के मद्देनजऱ गज़टिड अधिकारियों की निगरानी में समूह एस.एच.ओज की तरफ से पूरे जि़ले में सख़्त नाकाबंदी की गई है।उन्होंने बताया कि गाँव सलेमपुर अरैयां के नज़दीक टी-प्वाइंट पर चैकिंग के दौरान एसएचओ सदर गुरदासपुर को सडक़ किनारे झाडिय़ों में से एक शक्की बोरी बरामद हुई और बोरी की चैकिंग करने पर उसमें छुपाए हुए चार हैंड ग्रनेड और एक टिफिऩ बम बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि बम डिटैकशन एंड डिस्पोज़ल (बीडीडीऐस) टीमों को विस्फोटक सामग्री को नष्ट करने के लिए सूचना भेज दी गई है।

डीजीपी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा के दिशा निर्देशों पर पंजाब पुलिस ख़ास करके सरहदी जि़ला पुलिस बल पहले ही हाई अलर्ट पर है और सरहदी पुलिस की तरफ से रोज़ाना रात की ड्यूटी के दौरान नाइट डोमीनेशन ऑपरेशन चलाया जा रहा है और एडीजीपी रैंक के अधिकारी निजी तौर पर सरहदी जिलों में नाइट डोमीनेशन आपरेशन की कार्यवाही की निगरानी करने के लिए तैनात गए हैं।इससे पहले गुरदासपुर पुलिस ने बुधवार को अमृतसर के लोपोके रहने वाले और रविवार को गिरफ्तार किये सुखविन्दर सिंह उर्फ सोनू की सूचना पर 0.9 किलो आरडीएक्स बरामद किया था। जबकि मंगलवार को जि़ला पुलिस ने दो हैंड ग्रनेड बरामद किये थे।इस दौरान थाना सदर गुरदासपुर में विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धाराओं 3, 4 और 5 अधीन एफआईआर नंबर 154 तारीख़ 02 /12 /2021 दर्ज की गई है।  

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Gurdaspur Police , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD