Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजा वडि़ंग द्वारा 83.50 लाख रुपए की लागत से घनौर बस अड्डे के नवीनीकरण कामों की शुरूआत

विभाग को एक महीने के रिकार्ड समय में काम पूरा करने की हिदायत

Listen to this article

5 Dariya News

घनौर (पटियाला) , 01 Dec 2021

Last updated on: Dec 01, 2021, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री श्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने इलाका निवासी की काफी देर की माँग को पूरा करते हुये आज 83.50 लाख रुपए की लागत के साथ घनौर बस अड्डे के नवीनीकरण कार्य की शुरूआत की। परिवहन मंत्री श्री वडि़ंग ने इस बस अड्डे के काम को एक महीने के रिकार्ड समय के अंदर-अंदर मुकम्मल करने के लिए विभाग को निर्देश देते हुये बताया कि उन्होंने इसके लिए फंड पहले ही जारी कर दिए थे जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि लोग जल्दी से जल्दी इन सहूलतों का प्रयोग कर सकें। उनके साथ हलके के विधायक श्री मदन लाल जलालपुर और पी.एस.पी.सी.एल के नव नियुक्त डायरैक्टर श्री गगनदीप सिंह जोली जलालपुर भी मौजूद थे।इस मौके पर रैली को संबोधन करते हुये वडि़ंग ने कहा कि विभाग की बागडोर संभालने के बाद यह प्रोजैक्ट उनकी प्राथमिकता सूची में था और उन्होंने विभाग को ज़रुरी फंडों की आगामी मंज़ूरी देने के बाद काम शुरू करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए कहा था। घनौर को अपग्रेडेड बस अड्डा मुहैया करवाए जाने को यकीनी बनाने के लिए विभाग की तरफ से किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुये वडि़ंग ने कहा कि टैंडरिंग प्रक्रिया मुकम्मल कर ली गई है और यह प्रोजैक्ट ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग को सौंपा गया है और कहा कि उनको पता था कि यह प्रोजैक्ट पिछले दो सालों से किसी न किसी कारण से लटक रहा था। परिवहन मंत्री ने लोगों को चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा सर्वपक्षीय विकास के लिए सक्रिय पहुँच का भरोसा दिलाया। वडि़ंग ने कहा कि एक मंत्री के तौर पर मेरा फज़ऱ् बनता है कि मैं अपने विभाग के द्वारा पंजाब के हर हिस्से का विकास यकीनी बनाऊँ।वडि़ंग ने कहा कि नवीनीकरण किये गए बस अड्डे में अब बसों में यात्रियों विशेषत: बुज़ुर्ग नागरिकों के प्रवेश को सुचारू बनाने के लिए पाँच बेअज़ बनाऐ गए हैं। उन्होंने कहा इस के अलावा नयी चारदीवारी, पीने वाले साफ़ पानी और शौचालय की सहूलतें भी स्थापित की जाएंगी।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि नयी सहूलतों में सी.सी.टी.वी. कैमरे, रौशनी के योग्य प्रबंध के लिए बड़ी लाईटों, जनरेटर सैट्टों के इलावा पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग रैस्ट रूम, उपयुक्त जानकारी वाले केबिन भी शामिल होंगे।इस मौके पर बोलते हुये हलका घनौर के विधायक मदन लाल जलालपुर ने बस अड्डे का काम जल्द शुरू करवाने के लिए परिवहन मंत्री के निजी दख़ल के लिए उनका धन्यवाद किया। हलका विधायक मदन लाल जलालपुर ने कहा कि इलाके की काफी देर की माँग को पूरा करने के लिए घनौर का हर नागरिक राजा वडि़ंग का सदा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि चन्नी सरकार की तरफ से किये गए कामों स्वरुप कांग्रेस पार्टी 2022 में बड़ी जीत दर्ज करते फिर सत्ता में आयेगी।स. मदन लाल जलालपुर ने हलके के किसानों की बताया कि हलके के विकास के लिए 200 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि हलके में नयी आई.टी.आई., 1600 करोड़ रुपए का आई.टी पार्क प्रोजैक्ट, 255 एकड़ में कुआर्क सिटी, पीने वाले पानी के प्रोजैक्ट 374 करोड़ रुपए, सिविरेज ट्रीटमेंट प्लांट, अस्पताल के नवीनीकरण, नया शंभू ब्लॉक समेत अन्य अनेकों विकास प्रोजैक्ट मुकम्मल करवा के घनौर हलके को पंजाब में से एक नंबर के हलके के तौर पर विकसित किया जा रहा है।इस मौके पर पी.एस.पी.सी.एल के नव-नियुक्त डायरैक्टर स. गगनदीप सिंह जोली जलालपुर ने संबोधन करते हुये बताया कि लोगों के सहयोग से घनौर हलके को नमूने का हलका बनाया जा रहा है। कांग्रेस के ग्रामीण जि़ला प्रधान गुरदीप सिंह ऊंटसर और नगर पंचायत के प्रधान नरभिन्दर सिंह भिन्दा ने परिवहन मंत्री स. अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग द्वारा किये जा रहे क्रांतिकारी कामों का वर्णन करते हुये स. वडि़ंग की सराहना की।इस मौके पर चेयरमैन इम्परूवमैंट ट्रस्ट समाना शंकर जिन्दल, चेयरमैन ब्लॉक कमेटी डिम्पल चपड़, चेयरमैन मार्केट कमेटी बलजीत सिंह गिल, हरदीप सिंह लाडा, हैपी सिहरा, हरप्रीत सिंह चमारू, राजेश नन्दा, काऊंसलर, पंच, सरपंच और इलाके के अन्य आदरणिय समेत पी.आर.टी.सी. के ए.एम.डी. नितेश सिंगला, एस.डी.एम. राजपुरा डा. संजीव कुमार, डी.एस.पी. जसविन्दर सिंह टिवाना, पंचायती राज्य विभाग के कार्यकारी इंजीनियर तेजिन्दर सिंह मुलतानी भी मौजूद थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring , Ghanaur , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD