Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के लोगों को समयबद्ध तरीके से मुहैया करवाई गई हर बुनियादी सुविधा

विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने 16 लाख रुपए की लागत से बुल्लांवाड़ी से नए ज्यूडिशियल कांप्लेक्स व बुल्लांवाड़ी से राधा स्वामी सत्संग घर कर स्ट्रीट लाइटें लगवाने के कार्य की करवाई शुरुआत

Sunder Sham Arora, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Dec 2021

Last updated on: Dec 01, 2021, 00:00 IST

विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से समयबद्ध तरीके से लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई है और यह सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किए गए विकास कार्यों के कारण ही संभव हो पाया है। वे बुल्लांवाड़ी चौक से नए ज्यूडिशियल कांप्लेक्स व बुल्लांवाड़ी चौक से राधा स्वामी सत्संग घर को जाने वाली रोड पर 16 लाख रुपए की लागत से लगने वाली स्ट्रीट लाइटों के कार्य को शुरु करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।विधायक ने कहा कि इन दोनों इलाकों में स्ट्रीट लाइट की काफी लंबे समय में मांग थी क्योंकि इस रोड पर रात को स्ट्रीट लाइट न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था लेकिन स्ट्रीट लाइट होने से इलाका निवासियों को काफी राहत मिलगी। 

उन्होंने कहा कि हाल ही में लोगों की सुविधा को देखते हुए बुल्लांवाड़ी से नए कोर्ट कांप्लेक्स को जाने वाली रोड को चौड़ा करने का कार्य पूरा किया गया है।सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहर के वार्डों के सभी मोहल्लों में जरुरत के हिसाब से हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है ताकि लोगों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि होशियारपुर नगर निगम की ओर से शहर में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए गए हैं। शहर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। इस दौरान डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, पार्षद मुखी राम, अशोक मेहरा, अमरीक चौहान, कुलदीप, सुरेश कुमार, जगीर सिंह, रुप लाल, अशोक कुमार, सतपाल सिंह, राम नाथ, पंकज भारद्वाज, दर्शन कुमार कौशल, विनोद कुमार शर्मा आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD