Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमरिन्दर ने राज्य को बर्बाद करने के लिए अकालियों और भाजपा के साथ मिलीभुगत की : चरणजीत सिंह चन्नी

कहा, पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब के हितों को खतरे में डाल कर बादल परिवार और मोदी के हितों की की रक्षा

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Banga, Rana Gurjit Singh, Rana Gurjeet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बंगा , 23 Nov 2021

Last updated on: Nov 23, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से राज्य के हितों को नुकसान पहुँचाने के लिए अकालियों और भाजपा के साथ मिलीभुगत करने की सख़्त आलोचना की।यहां आज रैली को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर ने अपने कार्यकाल के दौरान पंजाब के हितों को खतरे में डाल कर बादल परिवार और मोदी के हितों की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि इसी कारण कांग्रेसी विधायकों ने एकजुट होकर उनको मुख्यमंत्री की कुर्सी से एकतरफ़ कर दिया है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से बनाई गई नयी पार्टी का मंतव्य भी अकालियों और भाजपा को फ़ायदा पहुंचाना और राज्य को बर्बाद करना है।अकालियों पर अनुसूचित जातियों के हितों को नजरअन्दाज करने का दोष लगाते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अकालियों का बसपा के साथ नापाक गठजोड़ है और उनको जानबुझ कर कमज़ोर सीटें अलाट की हैं। उन्होंने कहा कि इन सीटों पर जीत से अकाली भाजपा को लाभ पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि इस गठजोड़ का मुख्य मंतव्य यह यकीनी बनाना है कि एस.सी. भाईचारे के हितों को नुकसान पहुँचाया जाये।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की तरफ निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री ने उनको अफ़वाहें फैलाने वाला बताया जिसको राज्य के हितों की बिल्कुल भी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सिर्फ़ खोखले वायदे कर रहा है जबकि उन (चन्नी) की सरकार लोगों को बेहतर प्रशासन प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री चन्नी ने लोगों को केजरीवाल एंड कंपनी के बड़े-बड़े दावों से गुमराह होने से बचने के लिए कहा।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पार्टी स्तर से बाहर जाकर कुछ राजनीतिज्ञों की तरफ से किये नापाक गठजोड़ ने पंजाब को लूटने के लिए आम आदमी से सत्ता छीन ली है। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप के सदस्यों का अपने आत्म स्वार्थों के लिए राज्य को लूटने के रूप में आपसी सम्बन्ध है। उन्होंने दोष लगाया कि वह सत्ता के लालच में ऐसा कर रहे हैं जहाँ हर पाँच साल बाद शासक बदलता है परन्तु सत्ता उनके हाथों में रहती है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि अब यह गठजोड़ टूट गया है और सत्ता आम आदमी के पास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग जानते हैं कि पूरे उत्तरी क्षेत्र की अपेक्षा पंजाब में पेट्रोल और डीज़ल सबसे सस्ता है और इसी तरह बिजली के रेट भी पूरे देश की अपेक्षा सबसे सस्ते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पहले ही राज्य में रेत और ट्रांसपोर्ट माफिया पर नकेल डाल चुकी है और आगे बारी केबल माफिया की है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि केबल माफिया बादल परिवार के हाथों में खेलता है जो लोगों से मोटी दरें वसूल रहा है और इस माफिया पर जल्द ही नकेल डाली जायेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि कांग्रेस लीडरशिप ने उनको राज्य की सेवा करने के लिए यह सौभाग्यशाली मौका दिया है। उन्होंने कहा कि वह राज्य के हर आम आदमी को पेश समस्याओं के हल के लिए काम कर रहे हैं। उनकी सरकार की तरफ से शुरु की गईं कई लोक-हितैषी पहलकदमियों बारे बताते हुए उन्होंने कहा कि बिजली के बिलों के 1500 करोड़ रुपए के बकाए माफ किये गए, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें 3 रुपए प्रति यूनिट घटाई गइंर्, ग्रामीण क्षेत्रों में मोटरों के बिल के सम्बन्ध में 1200 करोड़ रुपए माफ किये गए, पानी के खर्चे घटाकर 50 रुपए किये, रेत का रेट घटाकर 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट कर दिए गए हैं और गन्नो की बढ़ी 50 रुपए प्रति क्विंटल की कीमतों में से पंजाब सरकार द्वारा 35 रु. कोस्ट शेयरिंग के हिस्से के तौर पर हैं। जबकि प्राईवेट मीलों को अब सिर्फ़ 15 रुपए का बोझ ही वहन करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि सिर्फ़ यही नहीं बल्कि आने वाले दिनों में भी कई और महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए उनकी सरकार की तरफ से लिए गए सभी फ़ैसलों को तुरंत लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बिना किसी मुद्दे के बेबुनियाद दोष लगा रहा है। श्री चन्नी ने कहा कि सरकार के इन लोक-हितैषी फ़ैसलों से लोगों को फ़ायदा हो रहा है।अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों की भलाई और तरक्की के लिए कई पहलकदमियां की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य और यहाँ के लोगों की विशेष चिंता है। राणा गुरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री चन्नी को असली ‘आम आदमी’ बताया जो लोगों के लिए हमेशा उपस्थित रहते हैं और लोगों की चिंता करते हैं। उन्होंने दोआबा क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज की भी माँग की।इस मौके पर दूसरों के अलावा कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह, विधायक श्री अंगद सिंह और श्री दर्शन लाल मंगूपुर, पंजाब के पूर्व मंत्री और पंजाब ऐग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन के चेयरमैन श्री जोगिन्द्र सिंह मान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री हुस्न लाल, पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंढ और मोहन सिंह बंगा, ज़िला योजना समिति के चेयरमैन सतबीर सिंह पल्ली झिक्की, डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल, सीनियर पुलिस कप्तान श्रीमती कंवरदीप कौर और अन्य गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Banga , Rana Gurjit Singh , Rana Gurjeet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD