Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बंगा को मुख्यमंत्री की तरफ से 132 करोड़ रुपए का तोहफ़ा, सरहाल राणूआं में नया डिग्री कालेज और खटकड़ कला में बनेगा इंटैगरेटिड खेल स्टेडियम

चन्नी ने बंगा विधान सभा हलके के सर्वांगीण विकास को दिया बड़ा प्रोत्साहन

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Banga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

v , 23 Nov 2021

Last updated on: Nov 23, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बंगा विधान सभा हलके के विकास को बेमिसाल प्रोत्साहन देते हुये आज हलके के लिए सरकारी कालेज और संगठित खेल स्टेडियम समेत 132 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों का ऐलान किया।मुख्यमंत्री ने आज यहाँ एक सार्वजनिक रैली को संबोधन करते हुये इस इलाके के सर्वांगीण विकास को यकीनी बनाने के लिए इन ग्रांटों का ऐलान किया। इन ग्रांटों में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहिब डा.बी.आर. अम्बेदकर जी के नाम पर गाँव सरहाला राणूआं में सरकारी डिग्री कालेज के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए शामिल हैं। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह डिग्री कालेज विद्यार्थियों, विशेष तौर पर कमज़ोर और पिछड़े वर्गों से सम्बन्धितों को सस्ती और मानक उच्च शिक्षा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।इसी तरह मुख्यमंत्री ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के महान शहीद सरदार भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ में शहीद ए आज़म भगत सिंह एकीकृत मॉडल स्पोर्टस स्टेडियम के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपए की ग्रांट देने का ऐलान भी किया। उन्होंन कहा कि अत्याधुनिक स्टेडियम नौजवानों को नशे की बीमारी से दूर करने और उनकी असंख्य ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रसारित करने के लिए प्रेरक के तौर पर काम करेगा। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से महान शहीद को यह विनम्र श्रद्धांजलि होगी।मुख्यमंत्री ने हलके के गाँवों के विकास कामों के लिए लगभग 30 करोड़ रुपए, बंगा शहर में अलग-अलग कामों के लिए 2.50 करोड़ रुपए, बंगा में फायर स्टेशन बनाने के लिए एक करोड़ रुपए, सी.एच.सी बंगा को सब डिविज़नल अस्पताल के तौर पर अपग्रेड करने के लिए 10 करोड़ रुपए की ग्रांट देने का ऐलान भी किया। 

इसके इलावा प्राइमरी हैल्थ सैंटर औड़ को कम्युनिटी हैल्थ सैंटर के तौर पर अपग्रेड करने के लिए 4करोड़ रुपए, बंगा और औड़ ब्लाकों में नयी लिंक सड़कें बनाने के लिए 32 करोड़ रुपए और बंगा में उप मंडल मैजिस्ट्रेट, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की रिहायश के लिए 3.5 करोड़ रुपए रखे गए हैं। उन्होंने कोआपरेटिव सोसायटियों के सदस्यों की तरफ लम्बित 25 करोड़ रुपए के बकाए माफ करने सम्बन्धित मंत्रीमंडल में मामला विचारने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री चन्नी ने बंगा विधान सभा हलके में पड़ते ब्लाक औड़ को सब तहसील का दर्जा देने का भी ऐलान किया।रैली को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल ने मुख्यमंत्री की तरफ से जिले के लिए ग्रांटों की बौछार करने के लिए सराहना की। लोगों के साथ भावनात्मक सांझ बनाते हुए उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया जिसको गुजारते करते वह सिवल सेवाओं का इम्तिहान पास करके आज मुख्यमंत्री पंजाब के साथ राज्य की सेवा तक पहुँचे हैं। श्री हुसन लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने आने वाले दिनों में जिले ख़ास कर बंगा के सर्वांगीण विकास को यकीनी बनाने के लिए पहले ही नक्शा तैयार कर लिया है।इससे पहले मुख्यमंत्री ने गाँव भरो मजारा में धन धन श्री नाभ कमल राजा साहिब जी और डेरा संत बाबा मेला राम में माथा टेका।इस मौके पर दूसरों के अलावा कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह, विधायक स. अंगद सिंह और श्री दर्शन लाल मंगूपुर, पंजाब के पूर्व मंत्री और पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के चेयरमैन श्री जोगिन्द्र सिंह मान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल, पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूँढ और मोहन सिंह बंगा, ज़िला योजना कमेटी के चेयरमैन सतबीर सिंह पल्ली झिक्की, डिप्टी कमिशनर श्री विशेष सारंगल, सीनियर पुलिस कप्तान श्रीमती कंवरदीप कौर और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Banga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD