Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डब्बी बाजार की जल्द होगी कायाकल्प : सुंदर शाम अरोड़ा

बाजार की दुकानों, ईमारतों को दिया जाएगा एक जैसा रुप, रास्ते पर लगेगा विशेष किस्म का लाल पत्थर

Sunder Sham Arora, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 Nov 2021

Last updated on: Nov 21, 2021, 00:00 IST

शहर के केंद्र में स्थित डब्बी बाजार को विरासती रुप देने व इसकी मुकम्मल नुहार बदलने की शुरुआत जल्द शुरु होगी व तीन महीने में सारा कार्य पूरा कर लिया जाएगा।विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने डब्बी बाजार का रुप संवारने के प्रोजैक्ट के बारे में कहा कि दुकानदारों, बाजार के निवासियों व लोगों की सुविधा के मद्देनजर बाजार का मुकम्मल कायकल्प किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, नगर निगम कमिश्नर आशिका जैन, मेयर सुरिंदर कुमार व अन्य शख्सियतों की मौजूदगी में बाजार के दौरे के दौरान सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि आने वाले तीन माह के अंदर-अंदर बाजार के स्वरुप को नया व मनमोहक रुप प्रदान कर दिया जाएगा, जिस संबंधी सारा खाका बना लिया गया है। उन्होंने बताया कि बाजार की दुकानों व ईमारतों को एक जैसा रुप प्रदान करने के लिए साइन बोर्ड आदि लगाने के लिए माहिरों की टीम की ओर से कार्य को अंतिम रुप दिया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द इस प्रोजैक्ट को अमली जामा पहनाया जा सके। उन्होंने बताया कि बाजार के रास्तों में विशेष किस्म के लाल पत्थर से फर्श बनाया जाएगा व सारे रास्ते पर बाजार में एक जैसी लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि डब्बी बाजार की हस्तकला के क्षेत्र में विशेष अहमियत है व संसार भर में डब्बी बाजार में तैयार किए जाते साजो-सामान की खास आकर्षण रहती है।

पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में होशियारपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई ईबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री चन्नी की ओर से शहरी विकास के लिए 10 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है, जिससे विकास की मौजूदा रफ्तार और जोर पकड़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने हर वर्ग की भलाई के लिए अहम कदम उठाते हुए 2 किलोवाट लोड वाले उपभोक्ताओं के करीब 1500 करोड़ रुपए के बिजली बिलों के बकाए माफ करने के साथ-साथ 3 रुपए प्रति यूनिट बिजली का रेट घटा कर देश में सबसे सस्ती बिजली मुहैया करवाने का प्रबंध किया है। इसके साथ ही पैट्रोल व डीजल की कीमतों में कटौती कर लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है व इन फैसलों से पूरा पंजाब खुश है।इस मौके पर चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, नगर निगम की वित्त कमेटी के चेयरमैन व पार्षद बलविंदर कुमार बिंदी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, मुकेश कुमार, पार्षदों में प्रदीप कुमार, अनमोल जैन, जसविंदर कुमार, मुकेश मल्ल, पवित्रदीप सिंह, लवकेश ओहरी, दृपन सैनी, बलविंदर कौर, मीना शर्मा, विकास गिल आदि मौजूद थे। इनके अलावा गोपी चंद कपूर, मोहन लाल जैन, अजीत सिंह, हरभगत सिंह, रजनीश टंडन, सुनीश जैन, मधुसूदन कालिया, अरिहंत जैन, अरुण जैन, उमेश जैन, राम गोपाल जैन, नवल जैन, नीरज जैन, विकास जैन आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD