Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालूओं के लिए मंजूरी की प्रक्रिया सरल बनाई जाये - मुख्यमंत्री द्वारा भारत और पाकिस्तान की सरकारों से अपील

कॉरिडोर के द्वारा श्री करतारपुर साहिब में जाने वाली संगत के लिए मुफ़्त बसें चलाएगी पंजाब सरकार

 Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dera Baba Nanak, Gurdaspur, Gurdwara Sri Kartarpur Sahib, Sri Kartarpur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) , 18 Nov 2021

Last updated on: Nov 18, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भारत और पाकिस्तान की राष्ट्रीय सरकारों को गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जाने के लिए मंजूरी लेने की प्रक्रिया को सरल बनाने की अपील की है।श्री करतारपुर साहिब से लौटने के उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी के बाद कॉरिडोर का खुलना बहुत ही ऐतिहासिक मौका है। हालाँकि, उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान की राष्ट्रीय सरकारों को इस पवित्र स्थान में नतमस्तक होने के लिए जाने के लिए मंजूरी हासिल करने की प्रक्रिया सुविधाजनक बनाने के लिए ठोस यत्न करने चाहिए। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह कदम संगत को इस पवित्र स्थान के दर्शनों के लिए जाने के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए सहायक होगा जिससे लोगों का समय, पैसा और ऊर्जा बचेगी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालूओं को इस पवित्र स्थान पर नतमस्तक होने के योग्य बनाने के लिए जल्द ही राज्य भर से मुफ़्त बस सेवा शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि यह बसें श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए आज्ञा लेने वाले श्रद्धालूओं की सुविधा के लिए कॉरिडोर तक चलेंगी। 

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हर वर्ग की भलाई के लिए वचनबद्ध है।पंजाब की सरहदों के द्वारा व्यापार शुरू करने की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की दोनों राष्ट्रीय सरकारों को इसके ज़रिये व्यापार शुरू करने के लिए विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह राज्य में बेमिसाल तरक्की और खुशहाली के नये युग की शुरूआत करने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ दोनों देशों के दरमियान लोगों के मेल-जोल में सुधार करने में भी मदद करेगा।मुख्यमंत्री ने करतारपुर साहिब के दौरे के दौरान उन्हें और उनके परिवार के साथ स्नेह और प्यार दिखाने के लिए पाकिस्तान के लोगों और प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान का भी कॉरिडोर खोलने का ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के पास यह कॉरिडोर खोलने की लम्बे समय से माँग कर रहे थे क्योंकि सिख संगत पवित्र गुरूधाम के खुले दर्शन-दीदार की लम्बे समय से अरदास करती आ रही थी। इस मौके पर दूसरों के अलावा कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुस्न लाल, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव राहुल तिवारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dera Baba Nanak , Gurdaspur , Gurdwara Sri Kartarpur Sahib , Sri Kartarpur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD